Kanpur latest News: प्रेम की जिद में मां ने उठाया ऐसा कदम कि मासूम की आवाज हमेशा के लिए थम गई, जानें मामला
Kanpur Latest News: यूपी के कानपुर जनपद के नरवल थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में एक मां ने रिश्तों को शर्मसार करते हुए अपने चार साल के मासूम बेटे की हत्या कर दी। रविवार रात को हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को हिलाकर रख दिया।
बताया जा रहा है कि महिला ने पहले बच्चे का गला दबाया और फिर उसके चेहरे और पीठ को दांतों से चबा डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद महिला ने शव को उसके बाबा के पास ले जाकर रख दिया, जिससे किसी को शक न हो।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले में प्रेम प्रसंग और पारिवारिक तनाव की बात सामने आ रही है।
परिवार में मची चीख-पुकार, दादा के पास रख आया था शव
जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर गांव निवासी किसान सुशील की शादी फतेहपुर जिले के खागा कस्बा निवासी मनीषा से हुई थी। कुछ समय से मनीषा का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। एक महीने पहले वह उस युवक के साथ घर से भाग गई थी।
तीन दिन पहले परिवार ने काफी खोजबीन कर मनीषा को वापस घर लाया था, लेकिन वह प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी हुई थी। रविवार रात जब सुशील घर पर मौजूद नहीं था और उसके पिता फूल सिंह छत पर सो रहे थे, उसी वक्त मनीषा ने अपने बेटे अनिरुद्ध की गला दबाकर हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि बेटी की हत्या करने के बाद शव को छत पर ले जाकर सो रहे दादा के पास रख आई। सुबह जब फूल सिंह की नींद खुली तो पोते का निर्जीव शरीर देखकर सन्न रह गए और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद घर में कोहराम मच गया।
पुलिस की शुरुआती जांच में खुला मामला
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। डीसीपी पूर्वी ने मौके पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया और महिला को हिरासत में लेने के आदेश दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच में यह बात सामने आई है कि मनीषा ने अपने बेटे की हत्या उस ताबीज के धागे से की जो उसके गले में बंधा था।
पुलिस को मौके से कई अहम साक्ष्य मिले हैं। फिलहाल महिला से पूछताछ जारी है। प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस इस हत्याकांड को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है और प्रेमी के भूमिका की भी जांच की जा रही है।
गांव में पसरा सन्नाटा, हर तरफ यही चर्चा
प्रतापपुर गांव में इस वारदात के बाद गमगीन माहौल है। लोग स्तब्ध हैं कि एक मां अपने ही बेटे के साथ इतनी क्रूरता कैसे कर सकती है। गांववालों के मुताबिक मनीषा पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान लग रही थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मनीषा का अपने पति से अक्सर विवाद होता रहता था। वहीं, घरवाले अब भी इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि मनीषा ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस अब मामले से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
पुलिस अब मनीषा के प्रेमी की भूमिका की भी जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, मनीषा उस युवक के साथ ही रहना चाहती थी और अपने पति व बेटे को बोझ समझने लगी थी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या हत्या की योजना पहले से बनाई गई थी या यह एकाएक गुस्से में उठाया गया कदम था।
पुलिस ने मनीषा के कॉल रिकॉर्ड और मोबाइल डेटा को खंगालना शुरू कर दिया है। साथ ही, उसके प्रेमी को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। अधिकारियों का कहना है कि पूरी घटना की तह तक जाकर ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications