नोएडा के डॉक्टर से मारपीट मामले में कानपुर पुलिस ने Karauli Baba को दी क्लीनचिट, कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट
नोएडा के डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी से मारपीट मामले में कानपुर जिले के करौली सरकार बाबा संतोष सिंह भदौरिया को बिधून पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है।

Karauli Baba Kanpur: नोएडा के रहने वाले डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी ने करौली बाबा संतोष सिंह भदौरिया के खिलाफ बिधून पुलिस स्टेश में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में कानपुर पुलिस ने करौली सरकार बाबा संतोष सिंह भदौरिया को क्लीन चिट दे दी है।
इसके साथ ही पुलिस तीन सुरक्षा कर्मियों और सेवादारों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने इन्हें मारपीट और गालीगलौच व जान से मारने की धमकी देने का आरोपी बनाया है। हालांकि, जिस बाबा के इशारे पर सेवादारों ने डॉक्टर के साथ मारपीट की, उसके खिलाफ साक्ष्य न मिलने की दलील देकर नाम बाहर कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करौली सरकार बाबा का लवकुश आश्रम कानपुर जिले के बिधनू थाना क्षेत्र के करौली गांव में स्थित है। करौली सरकार संतोष सिंह के आश्रम में दूर-दराज से लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आते हैं।
22 फरवरी को नोएडा के डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी अपने परिवार के साथ बाबा के आश्रम में पहुंचे थे। इस दौरान आश्रम के सेवादारों द्वारा नोएडा के डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी से 2600 रुपए की एक पर्ची कटवाई थी। खबर के मुताबिक, इस दौरान डॉक्टर ने करौली सरकार संतोष सिंह से चमत्कार दिखाने को कहा।
हालांकि, उन्हें करौली सरकार बाबा संतोष सिंह ने कोई चमत्कार नहीं दिखाया। बल्कि, बाबा इस बात पर भड़क गए और अपने बाउंसरों और सेवादारों की मदद से पिटाई कर दी। करौली सरकार के बाउंसरों और सेवादारों ने डॉक्टर के नाक की हड्डी और सिर फोड़ दिया था। जिसके बाद डॉक्टर के परिजन उन्हें नोएडा ले गए और इलाज के हॉस्टिल में भर्ती कराया था।
Recommended Video

ठीक होने के बाद डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी ने 22 मार्च को बाबा और उनके सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ केस कानपुर के बिधनू थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस बाबत बिधनू थाना प्रभारी सतीश राठौर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि करौली सरकार उर्फ संतोष सिंह भदौरिया के खिलाफ मारपीट या फिर किसी अन्य तरह का आरोप साबित नहीं हुए हैं।
उन्होंने बताया कि इस लिए उनका नाम आरोप पत्र में शामिल नहीं किया गया है। वहीं बाकी आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया पर घटना के कई वीडियो सामने आए थे। इनमें से कुछ में डॉक्टर औऱ बाबा संतोष सिंह के बीच का संवाद था।












Click it and Unblock the Notifications