ज्योति मर्डर: प्रेमिका ने जेल में ज़ाहिर किया इश्क, बोली- अाखिरी सांस तक रहूंगी पीयूष के साथ

- प्रेमिका मनीषा ने कल रिमांड के दौरान कहा कि वह अंतिम सांस तक पीयूष के साथ संबंध निभाएगी। रिमांड के दौरान पुलिस को इस हत्याकांड की अहम जानकारियां मिली हैं जिससे घटना की कड़ियां अब एक-एक कर बिल्कुल अलग हो चुकी हैं।
- ज्योति की हत्या से पहले भी दो बार उसे मारने की साजिश रची गई पर हत्यारोपियों के समय से न पहुंचने के कारण पीयूष का प्लान फेल हो गया। 27 को भी योजना फेल होती तो फिर एक अगस्त को ज्योति की जीवनलीला समाप्त करने का सुपर प्लान था।
- मनीषा ने बोला कि मैं पीयूष से प्यार करती हूं। ज्योति ने उसे मुझसे छीन लिया था, अब परिवार वाले मेरी शादी दिल्ली में तय कर रहे थे। शादी हो जाती तो सब कुछ खत्म हो जाता। पीयूष को पता था, इसलिए उसने जल्दबाजी में घटना को अंजाम दिया।
- मनीषा ने माना कि उसकी पीयूष से घटना वाले दिन बात हुई लेकिन वह हत्या की साजिश की जानकारी होने से मना कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने जब उसे एसएमएस के बारे में बताया और कहा कि पीयूष ने उससे कहा था कि सब कुछ ओके है, तो मनीषा ने सिर झुका लिया।
- पीयूष और प्रेमिका मनीषा ने ज्योति को मारने की बहुत पहले से योजना बना रखी थी। परिजनों ने उसकी शादी दिल्ली में तय कर दी तो दोनों की नींदें हराम हो गईं थीं। मनीषा को लगा कि ज्योति यदि पीयूष से दूरी बनाए रखेगी तो उसे हटाने का मौका नहीं मिलेगा।
बहू ज्योति की अस्थियां आज हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की जाएंगी। उसके भाई जबलपुर से और सुसरालीजन कानपुर से हरिद्वार पहुंचेंगे। इस दौरान दोनों पक्षों में घटना के बाद पहली बार आमना सामना होगा। इस दिल दहलाने वाली घटना ने कानपुर या यूपी ही नहीं, देश भर में प्रभाव छोड़ा था व सोशल मीडिया में भी बेहद विरोध के स्वर उठे थे।












Click it and Unblock the Notifications