कानपुर: प्रेमी ने ही की थी हरप्रीत कौर की हत्या, दिल्ली से आकर दिया वारदात को अंजाम
कानपुर। यूपी के कानपुर में 12 दिसंबर को हुई बीकॉम छात्रा हरप्रीत कौर की हत्या का उसके ही प्रेमी युवराज सिंह ने की थी। युवराज फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बता दें, हरप्रीत की सगाई होने वाली थी, दो दिन पहले ही उसकी हत्या कर दी गई थी।

कानपुर में नजीराबाद में रहने वाली 22 वर्षीय बीकॉम की छात्रा हरप्रीत कौर 9 दिसंबर से लापता थी। 12 दिसंबर को उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि हरप्रीत की गला दबाकर हत्या हुई थी। इससे पहले उसे बड़ी बेरहमी से पीटा गया था। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के पैनल ने विसरा, स्वॉब और डीएनए सैंपल जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है।
बताया जा रहा है कि युवराज की शादी हो चुकी थी, जिसकी जानकारी हरप्रीत को हो गई थी।पोल खुलने के बाद उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। युवराज अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कार के साथ एक हत्यारोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications