कानपुरः स्कूल से घर लौट रही लड़की को दवा दिलाने के नाम पर लगाया इंजेक्शन और क्लीनिक में किया गैंगरेप

कानपुर। एक तरफ जहां पूरा देश इस वक्त दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं को लेकर उबाल में है और दुष्कर्म आरोपियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। वहीं अपराधी रेप जैसी जघन्य घटना को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर का है, जहां एक नाबालिग को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना को अंजाम देने वाले पीड़िता का एक परिचित, डॉक्टर और पड़ोसी युवक शामिल है।

तबीयत ठीक न होने पर स्कूल से लौट रही थी छात्रा

तबीयत ठीक न होने पर स्कूल से लौट रही थी छात्रा

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इस मामले में एक आरोपी की भी गिरफ्तारी हो गई है। जानकारी के मुताबिक 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा बीते 22 नवंबर को कॉलेज जा रही थी। इस दौरान रास्ते में उसे राज नाम का युवक मिला। छात्रा ने उसे बताया कि तबियत ठीक नहीं लग रही है। इसके बाद युवक अपने परिचित के पास ले गया। इस दौरान उसने लड़की की कमर में इंजेक्शन लगा दिया।

तीनों ने किया गैंगरेप

तीनों ने किया गैंगरेप

इंजेक्शन लगने के बाद पीड़िता अर्धबेहोशी में चली गई और इसके बाद तीनों आरोपियों ने एक-एक कर रेप की घटना को अंजाम दिया। काफी देर होने के बाद जब छात्रा घर नहीं लौटी तो मां खोजने के लिए निकली। इस दौरान उन्हें आरोपी सोनू मिला तो उसने पीड़िता की तबीयत के बारे में बताया। इसके बाद जब मां क्लीनिक पहुंची तो छात्रा को ग्लूकोज चढ़ रहा था।

मां पहुंची क्लीनिक तो डॉक्टर ने बताया कि पेट में दर्द है

मां पहुंची क्लीनिक तो डॉक्टर ने बताया कि पेट में दर्द है

डॉक्टर ने बताया कि उसकी बेटी के पेट में दर्द था। दूसरे दिन होश आने पर छात्रा ने अपनी मां को सारे घटनाक्रम की जानकारी दी। पीड़िता की मां ने पति को फोन कर घटना के बारे में बताया। इसके बाद पिता अहमदाबाद से वापस कानपुर आए और पुलिस में शिकायत की। शिकायत के बावजूद दो दिन तक कोई कार्रवाई नहीं की । अंत में पीड़ित परिवार एसएसपी ऑफिस पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई।

पीड़ित परिवार ने एसएसपी से की शिकायत

पीड़ित परिवार ने एसएसपी से की शिकायत

एसएसपी से शिकायत होने के बाद आनन-फानन में बिधनू पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने छापेमारी कर छात्रा के गांव में रहने वाले राज को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पुलिस आरोपी डॉक्टर और अपरिचित तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+