Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कानपुर एनकाउंटर: फरार विपुल दुबे पर 25 हजार का इनाम, विकास के भाई दीप ने कोर्ट में किया सरेंडर

Kanpur Encounter News: कानपुर। बिकरू कांड (bikru kand) के पांच महीने बाद भी फरार आरोपित विपुल दुबे को अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम रखा है। उधर, एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे (Vikas dubey) के भाई दीप प्रकाश ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस अब उसे रिमांड पर लेकर अब पूछताछ करेगी। बता दें, उमाशंकर यादव के साथ विपुल दुबे ने भी कोर्ट में सरेंडर करने की कोशिश की थी, लेकिन सफल नहीं हो पाया। पुलिस ने कई बार उसकी लोकेशन के आधार पर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।

kanpur encounter vikas dubey brother deep prakash surrendered in court

पांच महीने से विपुल दुबे की तलाश में जुटी है पुलिस

कानपुर के बिकरू कांड के बाद 3 जुलाई के पुलिस एनकाउंटर में मारे गए अतुल दुबे के बेटे विपुल को आरोपित बनाया गया है। पुलिस विपुल की तलाश पिछले पांच महीने से कर रही है। अब पुलिस ने उसके खिलाफ 25 हजार रुपए का इनाम रख दिया है। इसके बाद एसपी ग्रामीण ने चौबेपुर पुलिस को विपुल को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने के निर्देश दिए हैं। विपुल के पकड़े जाने के बाद पुलिस पूरक चार्जशीट दाखिल करेगी।

मनु पांडेय को लेकर बना हुआ है संशय

एनकाउंटर में मारे गए प्रेम प्रकाश पांडेय की बहू मनु पांडेय को पुलिस ने चार्जशीट में आरोपित बनाया है, लेकिन उसके जेल जाने को लेकर संशय बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो उसे लेकर विवेचना की जा रही है। साक्ष्य उसके खिलाफ हुए तो जेल भेजा जाएगा। बता दें, मनु का एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था, जिसके आधार पर उसे आरोपी बनाया गया है।

विकास दुबे के भाई ने कोर्ट में किया सरेंडर

उधर, विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश ने पुलिस को चकमा देते हुए बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पिछले हफ्ते ही दीप प्रकाश के लखनऊ स्थित घर पर कुर्की हुई थी। विपुल इससे पहले भी सरेंडर की कोशिश कर चुका है, लेकिन सफलता नहीं मिली। दीप प्रकाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित था। उस पर लखनऊ के कृष्णा नगर थाने में जालसाजी समेत कई धाराओं में मामले दर्ज हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+