विकास दुबे का फरार भाई दीप प्रकाश 3 दिन में चार चिठ्ठियां भेज चुका है घर, जानें क्या लिखा?
कानपुर। कानपुर एनकाउंटर मामले का मुख्य आरोपी और हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का भाई दीप प्रकाश उर्फ दीपू अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। हालांकि, पुलिस को दीप के बारे में कुछ सबूत मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपू अपने घर पर तीन दिन में चार चिठ्ठियां भेज चुका है। इसमें लिखा है कि वह सकुशल है और जल्दी ही कोर्ट में हाजिर हो जाएगा। यह चिठ्ठी लखनऊ से ही पोस्ट की गई है। माना जा दीपू लखनऊ या आसपास ही कहीं छिपा हुआ है। एसटीएफ की एक टीम रविवार को कृष्णानगर स्थित दीप प्रकाश के घर पहुंची थी और उसकी पत्नी से पूछताछ की। बता दें, दीप के खिलाफ कृष्णानगर कोतवाली में सरकारी गाड़ी नीलामी में लेने वाले को धमका कर गाड़ी ले जाने का केस दर्ज है। इसमें कृष्णानगर पुलिस उसे वांटेड घोषित कर चुकी है।

बिकरू कांड के बाद से फरार है विकास दुबे का भाई दीप
कानपुर के चौबेपुर के बिकरू गाव में 2-3 जुलाई की रात विकास दुबे को पकड़ने की गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया था। इस हमले में आठ पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। इस वारदात का मुख्य आरोपी विकास दुबे और उसके गुर्गे एनकाउंटर पर ढेर हो चुके हैं। वहीं, विकास का भाई इस कांड के बाद से ही फरार है। बिकरू के आसपास के एक दर्जन गांव, कानपुर देहात, औरैया, मध्य प्रदेश के कुछ शहरों, झांसी, नोएडा, फरीदाबाद आदि शहरों में सर्च ऑपरेशन चलाया मगर पता नहीं लग सका है।
कोर्ट में सरेंडर कर सकता है विकास दुबे का भाई
दीपू की तलाश में आधा दर्जन रिश्तेदारों के यहां छापेमारी की गई मगर पता नहीं चल सका। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपू अपने घर पर तीन दिन में चार चिठ्ठियां भेज चुका है। इसमें लिखा है कि वह सकुशल है और जल्दी ही कोर्ट में हाजिर हो जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, एसटीएफ को जानकारी मिली है कि दीप दुबे कोर्ट में सरेंडर कर सकता है। इसके लिए कुछ लोग उसकी मदद कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications