Kanpur: सड़क किनारे तीन बोरियों में मिले युवक की लाश के टुकड़े, जांच में जुटी कानपुर पुलिस

kanpur crime news: दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सामने आई है। यहां सड़क किनारे तीन बोरियों रखी हुईं थीं। पहले तो किसी ने इन बोरियों की तरफ ध्यान नहीं दिया। लेकिन, जब उन बोरियों से खून रिसने लगा, तो स्थानीय लोगों को कुछ शक हुआ। शक होने पर उन्होंने सड़क किनारे तीन बोरिया रखने होने की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जब बोरियों को खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। तो वहीं, स्थानीय लोगों में भी हंड़कंप मच गया। दरअसल, तीनों बोरियों के अंदर किसी युवक के लाश के टुकड़े थे। पुलिस ने तीनों बोरियों को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

kanpur-crime-news

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और मृतक की शिनाख्त के प्रयार कर रही है। हालांकि, अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। वहीं, पुलिस के यह भी जानने की कोशिश कर रही है यहां बोरियों को लाया कौन? यह मामला कानपुर जिले के कर्नलगंज थाने क्षेत्र के इमली के पीछे वाली गली का बताया जा रहा है।

इस गली का इस्तेमाल लोग शॉर्टकट के रूप में करते हैं। घटना स्थल से कुछ दूरी पर कमिश्नर का बंगला भी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहली बोरी में कमर के नीचे का हिस्सा कई टुकड़ों में मिला है। वहीं, दूसरी प्लास्टिक की बोरी में कमर से गर्दन तक के पार्ट भरे हुए थे। तीसरी बोरी में सिर का हिस्सा था।

Recommended Video

    यूपी को दहला देगी खौफनाक यह तस्वीर, देखिए तीन बोरोन में मिली सिर कटी लाश

    पुलिस ने तीनों को बोरियों को एक साथ पैकिंग कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार के मुताबिक, एक्सल रोड में दीवार के पास बोरे पड़े हुए थे। बोरे संदिग्ध प्रतीत हो रहे थे, जब उसे चेक किया गया तो उससे बदबू आ रही थी।

    बोरों को खोलकर देखा गया, तो उसमें मानव अंग थे। देखने से प्रतीत हो रहा है कि किसी पुरूष के शव के टुकड़े हैं। फॉरेंसिक जांच के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इसके साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बॉडी तीन से चार दिन पुरानी प्रतीत हो रही है। घटना के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+