'मुंह खोला तो तुम्हें भी कर दूंगी दफन', चश्मदीद बेटी के खुलासे से उड़े कानपुर पुलिस के भी होश
कानपुर के बिधनू थाने में अपने पिता को जमीन पर अचेत पड़े देखा तो वह जोर-जोर से रोने लगी। तो हत्यारोपित मां ने अपनी बेटी को धमकी देते हुए कहा, 'मुंह खोला तो तुम्हें भी पापा की तरह दफन कर दूंगी, जिस पर बेटी चुप हो गई।'

Kanpur News: सनसनीखेज वारदात कानपुर जिले के बिधनू थाना क्षेत्र से सामने आई है, जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल, यहां एक महिला ने अपने पति को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद उसकी लाश को कमरे में गाड़ने के बाद उसके ऊपर खाट बिछाकर सो गई। इस घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, इस मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पति के शव को दफनाने वाली महिला ने अपनी बेटी को भी जान से मारने की धमकी भी दी।
दरअसल, इस का बात का चौंकाने वाला खुलासा वारदात की चश्मदीद बेटी ने की। मासूम बेटी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि जब उसने अपने पिता को जमीन पर अचेत पड़े देखा तो वह जोर-जोर से रोने लगी। तो हत्यारोपित मां ने अपनी बेटी को धमकी देते हुए कहा, 'मुंह खोला तो तुम्हें भी पापा की तरह दफन कर दूंगी, जिस पर बेटी चुप हो गई।' यह वारदात कानपुर जिले के बिधनू क्षेत्र के सुरौली गांव की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 35 वर्षीय उमेश यादव का कौशांबी निवासी मोनिका से 12 साल पूर्व प्रेम विवाह हुआ था। उमेश को शराब की लत थी, इसकों लेकर उसका अक्स अपनी पत्नी से विवाद होता था।
बुधवार रात को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसमें मोनिका कुछ इस कदर गुस्सा हुई कि उसने अपने पति की हत्या कर दी। इस वारदात को छुपाने के लिए पति की लाश घर में ही गढ्ढा खोदकर दफन कर दी। जैसे ही इस बात की भनक परिजनों को मिली तो वह पुलिस के पास पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस मोनिका के दरवाजे पहुंची गई। लेकिन, मोनिका ने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस पड़ोसी के घर से किसी तरह अंदर पहुंची।
इस मामले में जब पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और खाट की ओर इशारा किया। पुलिस ने जमीन खोदकर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को आ घई है। बता दें कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। शरीर में अल्कोहल की मात्रा भी पाई गई है। शाम को परिजनों ने उमेश का अंतिम संस्कार कर दिया। तो वहीं, पूछताछ में रिया ने बताया कि बुधवार को मोनिका ने उमेश से तनख्वाह से 6000 रुपये मांगे। तनख्वाह न देने पर दोनों के बीच विवाद होने लगा।
Recommended Video

शाम को उमेश शराब पीने के बाद बेड पर लेट गया। इसके बाद मोनिका ने उसके पैर बांध दिए और सीने पर बैठकर गला घोट दिया। यह देख रिया चिल्लाने लगी तो मोनिका ने उसे भी धमकी दे डाली। एसीपी दिनेश शुक्ला ने बताया गिरफ्तारी से बचने के लिए मोनिका बीमारी का नाटक कर रही थी। मृतक उमेश के पिता की तहरीर पर मोनिका के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications