Kanpur News: सड़क किनारे पेड़ से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, तीन लोगों की गई जान

kanpur accident news: कानपुर जिले में बुधवार की देर रात दर्दनाक हादसा हुआ है। चालक को नींद आने के कारण एक पिकअप गाड़ी घाटमपुर-नौरंगा मार्ग किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई।

kanpur accident news

kanpur accident news: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह हादसा बुधवार देर रात कानपुर जिले के घाटमपुर-नौरंगा मार्ग पर हुआ है। हादसे में जान गवाने वाले सभी लोग जालौन के बताए जा रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जालौन के सावनाका निवासी 50 साल के गुड्डू आइसक्रीम बेचने का काम करते हैं। बुधवार रात गुड्डू अपनी पिकअप लेकर फतेहपुर के लिए निकले थे। साथ में मोहल्ले के ही रहने वाले पप्पू का 22 साल का बेटा रमजान, उसकी पत्नी सना और पांच माह की बेटी भी गुड्डू के साथ पिकअप में सवार थी।

सना की बहन रूबी, 28 साल का आरिफ, बबलू का बेटा 12 साल का इरफान, राजेश का बेटा 14 साल का लक्कु और सना का भाई रिजवान व मोहल्ले के ही गोलू, तौफीक पीछे बाइक से थे। पिकअप में पीछे आईसक्रीम की पेटियां, सिलिंडर, गैस चूल्हा समेत गृहस्थी का सामान था। पिकअप रमजान चला रहा था। घाटमपुर-नौरंगा मार्ग पर अचानक से रमजान को झपकी आ गई और पिकअप बेकाबू होकर सड़क पार करते हुए दूसरी ओर जामुन के पेड़ से टकरा गई।

Recommended Video

      कानपुर: जीआरपी ने पकड़ी शराब की खेप, ट्रेन से बिहार जा रहीं थी पेटियां

      टक्कर इतनी भीषण थी की पिकअप के आगे के हिस्से के परखचे उड़ गए। तो वहीं, आगे केबिन में बैठे रमजान (24), आरिफ (27), गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, सना (20) पत्नी रमजान, सना की 5 वर्षीय बेटी अनम सुरक्षित है। रूबी (18) पुत्री बबलू मंसूरी, इरफान (12) पुत्र बबलू मंसूरी, लवकुश (14) पुत्र राजेश घायल हैं। सभी घायलों को घाटमपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+