कानपुर में कुएं की जहरीली गैस से 3 युवकों की मौत, CM योगी ने की 2-2 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा

कानपुर, 11 जुलाई: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मवेशी को बाहर निकालने के लिए कुएं में उतरे तीन युवकों की जहरीली गैस से मौत हो गई। मामला बिल्हौरी गौरी गांव का है। सूचना पर पुलिस पहुंची साथ ही दमकल कर्मी भी ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ कुएं में उतरकर रेस्क्यू किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया। साथ ही मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।

Kanpur 3 youths lost life due to poisonous gas CM Yogi announced compensation of Rs 2 lakh each

मवेशी को बचाने के लिए कुएं में उतरे थे गांव के युवक

बिल्हौर थाना क्षेत्र के गौरी गांव में रामबहादुर की भैंस का बच्चा कुएं में गिर गया था। बचाने के लिए गांव के युवक कुएं में उतरे। कुएं में जहरीली गैस होने की वजह से तीनों की मौत हो गई। आखिर में मवेशी के मालिक रामबहादुर भी कुएं में उतरे तो उनकी भी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें तुरंत बाहर निकाल लिया गया। प्रशासन ने सभी को एंबुलेंस से बिल्हौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। सभी को तुरंत कानपुर रेफर कर दिया गया।

मवेशी के मालिक की हालत बिगड़ी

डॉक्टरों ने शैलेन्द्र पुत्र रामकुमार (22), योगेंद्र पुत्र रामकुमार (20), प्रदीप पुत्र राम (19) को मृत घोषित कर दिया। मवेशी के मालिक रामबहादुर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीओ बिल्हौर राजेश कुमार ने बताया कि जैसे ही पुलिस को सूचना मिली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+