'पाकिस्तान पर भारत की जीत का अभिनंदन', कानपुर में क्रिकेट प्रेमी कुछ यूं बढ़ा रहे भारतीय टीम का उत्साह

कानपुर। बार्डर हो या खेल का मैदान, जब मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच हो तो सबकी धड़कने तेज होना स्वाभाविक है और राष्ट्र भावना कुछ ज्यादा प्रबल हो जाती हैं। आज यानि रविवार को विश्वकप मुकाबले में दोनों देशों की क्रिकेट टीम आमने सामने होंगी। ऐसे में कानपुर के राष्ट्रभक्त खेल प्रेमियों ने अनूठे अंदाज में भारतीय टीम का उत्साह वर्धन किया है। उन्होंने कानपुर में ऐसी होल्डिंग्स लगाई हैं जिनमें विराट सेना को विंग कमांडर अभिनंदन के साथ दिखाया गया है, लेकिन एक बात जो सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही है वो ये कि सभी भारतीय खिलाड़ियों के चेहरे पर खास अंदाज वाली 'अभिनंदन कट' मूंछें लगाई गई हैं।

''पाकिस्तान पर भारत की जीत का अभिनंदन''

''पाकिस्तान पर भारत की जीत का अभिनंदन''

आज मैच के पहले कानपुर की गली-गली मोहल्ले-मोहल्ले में घूम रहे देशभक्त जियालों के जत्थों के एक हाथ में बल्ला है तो दूसरे में यही पोस्टर जिसका का स्लोगन है, ''पाकिस्तान पर भारत की जीत का अभिनंदन'', जिसे तिरंगे शब्दों में लिखा है।

विराट सेना भी देश की मूंछ ऊंची रखे

विराट सेना भी देश की मूंछ ऊंची रखे

पोस्टर में कप्तान विराट कोहली विश्व कप के साथ दिखाए गए हैं। कानपुर के खेल प्रेमियों ने इस पोस्टर के जरिए अपने जज्बात दिखाए हैं कि जिस तरह पाक सीमा में घुसकर विंग कमांडर अभिनंदन ने पाक का युद्ध विमान मार गिराया था, उसी अंदाज में विराट सेना भी देश की मूंछ ऊंची रखे।

भारत की रिकॉर्ड जीत के लिए आरती

भारत की रिकॉर्ड जीत के लिए आरती

सीएम सिटी गोरखपुर में हिंदू और मुसलमान दोनों संप्रदाय के लोगों ने एक साथ मिलकर पूजा अर्चना, हवन किया और भारत की लंबी, तगड़ी और रिकॉर्ड जीत के लिए आरती की। वहीं, बाराबंकी जिले में भी क्रिकेट प्रशंसकों का मैच से पहले भारत की जीत के लिए हवन और दुआओं का दौर जारी है, जिससे भारत को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में जीत हासिल हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+