बदायूं के बाद अब कानपुर देहात में युवती से हैवानियत, रेप में नाकाम रहने पर एक और बेटी की हत्या

कानपुर। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार मिशन शक्ति चला रही है लेकिन आए दिन महिलाओं के खिलाफ अपराध की खबरें आती रहती हैं। पिछले सप्ताह बदायूं में 50 साल की महिला के साथ हुए निर्मम गैंगरेप और हत्या ने प्रदेश को झकझोर दिया। अब कानपुर देहात में एक युवती से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहने पर हैवान ने उसका गला काट दिया। घायल युवती को परिजन अस्पताल लेकर गए जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर अस्पताल रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही पीड़िता ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे आला ए कत्ल चाकू भी बरामद किया है। पुलिस ने कहा कि पीड़िता के पोस्टमॉर्टम के बाद इस मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी। आरोपी से पूछताछ कर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

incident happened again with daughter of UP, question on mission shakti

घटना कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। 19 साल की युवती अपनी चचेरी बहन के साथ खेत की तरफ गई थी। पुलिस को दी गई परिजनों की शिकायत के मुताबिक, युवती को खेत की ओर जाते देखकर उसके पीछे-पीछे आरोपी शीलू भी गया। वहां सुनसान जगह पर उसने युवती को पकड़कर चाकू दिखाया और उसको खेत की तरफ घसीटने लगा। उसने युवती से दुष्कर्म की कोशिश की। युवती ने इसका विरोध किया जिसके बाद आरोपी शीलू ने चाकू से उसका गर्दन रेत दिया और मौके से फरार हो गया।

पीड़िता युवती की चचेरी बहन ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। बदहवाश परिजन ने पुलिस को सूचित किया और घायल पीड़िता को जिला अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक इलाज करने के बाद डॉक्टर ने पीड़िता की नाजुक हालत को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। परिजन पीड़िता को कानपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी जान चली गई। पीड़िता माता-पिता की इकलौती बेटी थी। उसका शव गांव आया तो घर के लोग फूट-फूटकर रो पड़े।

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी घनश्याम चौरसिया कई थानों की फोर्स को लेकर मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस अधिकारी को बताया कि आरोपी शीलू उनकी बेटी को काफी दिनों से परेशान कर रहा था और उसने एक सप्ताह पहले हत्या की धमकी भी दी थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल की जांच के बाद पुलिस इस मामले की आगे छानबीन में जुटी है। पीड़िता के शव का पोस्टमॉर्टम पुलिस करा रही है और कहा है कि उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+