UP: सिरफिरे प्रेमी ने हाईवे पर प्रेमिका को कुल्हाड़ी से काटा, फिर घर पहुंचकर खुद खाया जहर, दोनों की मौत

UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में रविवार को एक प्रेमी ने कुल्हाड़ी से काटकर प्रेमिका की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद प्रेमी अपने घर पहुंचा और खुद भी जहर खा लिया जिससे उसकी भी मौत हो गई।

बताया जा रहा है की प्रेमिका की शादी होने से प्रेमी नाराज था और प्रेमिका अपने जीजा के साथ जीजा के घर जा रही थी इस दौरान हाइवे पर रोक कर उसने घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

in-kanpur-up-crazy-lover-cuts-girlfriend-with-an-ax-on-the-highway

दरअसल, कानपुर जनपद के बिल्हौर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक अपने गांव के ही रहने वाली युवती से 4 साल से प्यार करता था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व ज्योति की शादी किसी दूसरे जगह में हो गई उसके बाद से ही उसका प्रेमी नाराज था।

रविवार को प्रेमिका का जीजा उसके घर आया था। तू वापस लौटते समय वह अपनी साली को अपने घर लेकर जा रहा था। अपनी साली को लेकर वह राडा गांव के समीप हाईवे पर पहुंचा था इसी दौरान प्रेमी वहां पहुंच गया और उसने बाइक रोक दी।

बाइक रोकने के बाद उसने अपनी प्रेमिका के ऊपर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किया। इस दौरान प्रेमिका के जीजा ने विरोध किया तो उसके साथ उसने मारपीट की। सनकी प्रेमी इतने गुस्से में था कि इतना तेज वार किया जिससे कुल्हाड़ी टूट गई।

कुल्हाड़ी टूट जाने के बाद उसने चाकू से प्रेमिका के ऊपर वार किया। वार के चलते मौके पर प्रेमिका की मौत हो गई उसके बाद प्रेमी वहां से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और प्रेमी की धर पकड़ के लिए उसके घर गई लेकिन तब तक प्रेमी भी जहर खा लिया था।

प्रेमी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस द्वारा दोनों की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से प्रेमी और प्रेमिका दोनों के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+