आईआईटी कानपुर ने बनायी महज 180 किलो की फार्मूला वन कार
कानपुर। देश में फार्मूला वन रेसिंग कारों के निर्माण में भारत भी अग्रणी देशों की रेस में शामिल हो सकता है। कानपुर आईआईटी के छात्रों ने 510 सीसी की ऐसी बेहतरीन कार बनायी है जिसका वजन फार्मूला वन कार से 70 किलोग्राम कम है।

यही नहीं यह कार अब कोयंबटूर रेस में भी हिस्सा लेगी। जहां इसे आईआईटी के छात्र ही दौड़ायेंगे। यह मुकाबला अगले साल फरवरी माह में होगी। इस मुकाबले में 50 टीमें हिस्सा लेंगी।
इस बेहतरीन कार की खासियत यह है कि यह कार्बन फाइबर से बनी है, जिसके चलते इसका वजन अन्य कारों से कम है। गौरतलब है कि अन्य फार्मूला वन कारें 250 किलोग्राम की होती है जबकि आईआईएटीएंस के छात्रों द्वारा बनायी गयी इस कार का वजन महज 180 किलोग्राम है। साथ ही इस का को कई परीक्षणों में पास भी कर दिया गया है।
इस फार्मूला वन कार का निर्माण आईआईटी कानपुर के मोटर स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने किया है। इस कार का अंतिम परीक्षण अक्टूबर माह में किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications