पत्नी के चरित्र पर था शक, नशेड़ी पति ने बच्चों के सामने कर दी निर्मम हत्या
Kanpur news, कानपुर। यूपी के कानपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक बेरहम पति ने अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। जिस वक्त पति इस वारदात को अंजाम दे रहा था उस वक्त मौके पर मौजूद बच्चे और मृतिका के भाई ने इसका काफी विरोध किया। लेकिन आरोपी पति के सिर पर सवार हैवानियत के आगे दोनों बेबस पड़ गए। अपने ही सामने बेटे ने अपनी मां और रिश्ते में एक भाई ने अपनी बहन की हत्या अपनी आंखों से देखी।

दरअसल कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में रहने वाला रविकांत अपनी पत्नी रंजीता के चरित्र पर शक करता था। रोज की तरह शराब पीने के बाद जब घर पहुंचा तो मारपीट करना शुरू कर दिया। लेकिन मौके पर मौजूद बच्चों व मृतिका के भाई ने इसका विरोध किया तो रविकांत का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और देखते ही देखते सबके सामने अपनी पत्नी को मौते के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद आरोपी भाग गया। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हालांकि फरार हत्यारोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की जा चुकी है। मृतका की मौसी सीमा ने बताया कि रविकांत नशेड़ी था। बच्चों की परवरिश के लिए रंजीता काम करने लगी तो उसके पति को उसके चरित्र पर शक होने लगा। आए दिन वह रंजीता को पीटता था। जिसकी वजह से रंजीता अपने पति को छोड़कर एक साल तक मायके में रही थी। सीओ घाटमपुर राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। इस खौफनाक हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है।
ये भी पढ़ें- रायबरेली: मंदिर गेट पर फांसी पर लटकते बाबा केस का पुलिस ने किया खुलासा












Click it and Unblock the Notifications