कानपुर केस: हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह, बीजेपी से न‍िकाले गए नारायण सिंह सहित 3 आरोपी ग‍िरफ्तार

कानपुर, जून 04: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह को नौबस्ता से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, भाजपा नेता नारायण सिंह को उसके दो साथियों गोपाल शरण और रॉकी यादव को नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। ये सभी पुलिस पर हमले के बाद से फरार चल रहे थे। भाजपा ने नारायण सिंह को पद से हटाते हुए उन्‍हें पार्टी से न‍िकाल द‍िया है।

History sheeter Manoj Singh and Narayan Singh Bhadauria with two other arrested by police

क्‍या है पूरा मामला ?

नौबस्ता थाना क्षेत्र के उस्मानपुर में भाजपा दक्षिण जिला मंत्री नारायण सिंह भदौरिया के जन्मदिन की पार्टी एक निजी गेस्ट हाउस में चल रही थी। पार्टी में शहर के विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में वांछित अपराधी मनोज सिंह भी पहुंचा था। सूचना म‍िलने पर नौबस्ता थाने की पुलिस टीम भाजपा नेता के कार्यक्रम में पहुंची। कानपुर पुलिस हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले जाने लगी। इसी दौरान नारायण भदौरिया अपने सामर्थकों के साथ पहुंचे और पुलिस की जीप को चारों ओर से घेर लिया और हिस्ट्रीशीटर को छोड़ने की बात करने लगे।

जीप में बैठे हिस्ट्रीशीटर को जीप से उतारकर भगा दिया था

पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को छोड़ने से इनकार क‍िया तो भाजपा नेता और उसके समर्थक भड़क गए और पुलिस से झड़प करने लगे। इसी बीच कुछ ने जीप में बैठे हिस्ट्रीशीटर को जीप से उतारकर भगा दिया। कानपुर नगर के पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने बताया क‍ि हिस्ट्रीशीटर और 25 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त मनोज सिंह को नौबस्ता टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया क‍ि मनोज सिंह को गिरफ्तारी के बाद भगाने वाले 12 व्यक्तियों को चिह्नित किया गया है। इनमें से रणधीर सिंह तोमर, नारायण सिंह भदौरिया, रॉकी यादव और गोपाल शरण चौहान से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+