नए साल पर यात्रियों को रेलवे का तोहफा, चादर-कंबल, तकिये होंगे खूशबूदार, वीडियो

indian railways news, कानपुर। ट्रेनों में यात्रियों के लिए रखी चादर-कंबल और तकिए से स्मैल न आए और वे किसी भी बैक्टीरिया से भी मुक्त रहें, इसके लिए भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान (UPTTI) से एक करार किया है। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्वनी लोहानी ने कहा है कि भारतीय रेल में जल्दी ही यात्रियों को खुशबूदार तकिये, चादर और कंबल मिलेंगे। इससे न केवल उन्हें सफर के दौरान सुहानी नींद आएगी, बल्कि बैक्टीरिया का भी खतरा नहीं रहेगा।

Happy new year 2019: indian railways good news to passengers

इसी कोशिश में अश्वनी लोहानी कुछ माह पहले कानपुर स्थित उत्तर प्रदेश वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान में टेक्सटाइल इंजिनियर्स से भी मिले थे। जहां उन्हें आश्वस्त किया गया कि रेलवे के लिये ऐसा सोल्यूशन आसान है। यूपीटीईआई निदेशक डॉक्टर मुकेश कुमार सिंह के अनुसार, अब किया ये जाएगा कि ट्रेन वाले तकिया कवर, चादर और कम्बलों को एक खास तत्व में भिगोकर साफ कर दिया जाएगा। जिससे, उनसे भीनी भीनी सुगन्ध भी निकलेगी। यह सुगन्ध रेल यात्रियों को सुखद यात्रा का अहसास करायेगी।

Happy new year 2019: indian railways good news to passengers

उठे थे गुणवत्ता पर सवाल
पिछले साल सीएजी ने अपनी एक रिपोर्ट में रेलवे द्वारा दिये जाने वाले बिस्तरों के हाईजीन पर सवाल खड़े किये थे और इसके बाद रेल मंत्रालय ने हर पखवारे कम्बल धोने का निर्णय लिया था। बावजूद इसके रेल यात्रियों की बड़ी जमात ट्रेनों में मिलने वाले कम्बलों से संक्रमण होने से डरी रहती है। यूपीटीईआई के शोध के बाद यह डर भी दूर हो सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+