Kanpur News: हाफिज ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने पर खिला दी गर्भपात की गोलियां, हालत गंभीर
UP Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। कानपुर जनपद के नौबस्ता में स्थित एक मस्जिद के हाफिज ने 14 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म किया।
दुष्कर्म के बाद बालिका जब गर्भवती हो गई तो 3 महीने बाद इस बात की जानकारी होने पर हाफिज द्वारा उसे गर्भपात की गोलियां खिला दी गईं। गर्भपात की गोली खाने के बाद नाबालिक की हालत गंभीर हो गई।

गंभीर हालत में नाबालिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी होने के बाद परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी हाफिज को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
खाने पीने का सामान देकर बुलाया और किया गंदा काम
नौबस्ता थाना क्षेत्र के एक इलाके की रहने वाली महिला ने पुलिस से शिकायत किया कि उसके घर के सामने एक मस्जिद है। मस्जिद में सोनू नाम का एक हाफिज है। महिला का आरोप है कि हाफिज ने उसकी 14 साल की बेटी को खाने पीने की सामग्री देकर मिलने बुलाया।
महिला ने आरोप लगाया कि उसके बाद हाफिज ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी होने के बाद परिवार वाले इसका विरोध किये तो हाफिज ने परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी।
धमकी के बाद परिवार सहम गया। महिला का आरोप है कि उसके बाद हाफिज ने कई बार बालिका संग दुष्कर्म करता रहा। महिला ने कहा कि उसकी बेटी 3 महीने की गर्भवती हो गई तो हाफिज सोनू ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी।
दवा खिलाए जाने के बाद बालिका को ब्लीडिंग होने लगी। उसके बाद उसकी हालत गंभीर होने के बाद परिवार वाले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए। अस्पताल में बालिका की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
वहीं बालिका की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है । पुलिस का कहना है कि रविवार को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications