इत्र कारोबारी Piyush Jain के घर से मिला 23 किलो प्योर गोल्ड सरकार ने किया जब्त, 60 लाख का जुर्माना भी लगाया

Piyush Jain: इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर से बरामद हुए 23 किलो प्योर गोल्ड को सरकार ने जब्त कर लिया है। वहीं, पीयूष जैन पर 60 लाख का जुर्माना भी लगाया है।

Piyush Jain

Piyush Jain: इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर और कन्नौज स्थित ठिकानों पर डीआरआई (DRI) ने 23 दिसंबर 2021 में छापेमारी की थी। इस छापेमारी में पीयूष जैन के घर से 'अकूत संपत्ति' बरामद हुई थी, जिसके बाद वो मीडिया की सुर्खियों में आ गए थे।

पीयूष जैन के ठिकानों से करीब 196.45 करोड़ रुपए नकद और 23 किलो प्योर गोल्ड बराम हुआ था। इस सोने के अब भारत सरकार ने जब्त कर लिया है। वहीं, कस्टम विभाग ने पीयूष जैन के ऊपर 60 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

इस बाबत डीआरआई के वकील अमरीश टंडन ने जानकारी देते हुए बताया कि पीयूष जैन के घर से जो सोना बरामद हुआ था, उसका वो कोई भी वैधानिक स्त्रोत नहीं बता सका। पीयूष व उसकी फर्म odochem industries पर 30-30 लाख रुपये का जुर्मा लगाया गया है।

यह जानकारी कोर्ट में सुनवाई के दौरान दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान बताया कि पीयूष जैनइस कंपनी में पार्टनर है। साथ ही, पीयूष जैन को इस सोने पर 4.38 करोड़ रुपये की कस्टम ड्यूटी चुकानी होगी।

आपको बता दें कि 8 सिंतबर 2022 को पीयूष जैन को कोर्ट से जमानत मिल गई थी, जिसके बाद वो रिहा हो गए थे। इस दौरान डीआरआई ने कस्टम ड्यूटी चुकाने की मांग की थी। इस दौरान डीआरआई के वकील ने कोर्ट को बताया कि पीयूष जैन सबकुछ प्लान तरीके से किया था।

इस दौरान उन्होंने कोर्ट को बताया था कि सोना छिपाने के लिए पीयूष जैन अपने घर में बंकर भी बनाए थे। आपको बता दें कि 22 दिसंबर 2021 को डीजीजीआई अहमदाबाद की टीम ने इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कन्नौज स्थित घर, गोदाम, कानपुर के आनंदपुरी स्थित मकान पर छापा मारा था।

छापेमारी में करीब 196.45 करोड़ रुपये कैश और 23 किलो सोने के बिस्कुट बरामद किए थे। इसके अलावा 600 लीटर चंदन का तेल भी बरामद किया था, जिसकी कीमत लगभग 6 करोड़ रुपए बताई गई थी। छापेमारी के बाद पुलिस ने पीयूष जैन को हिरासत में लिया था और 27 दिसंबर को डीडीजीआई ने पीयूष को जेल भेज दिया था।

पीयूष जैन के घर से जो 23 किलो सोना बरामद हुआ था, उसपर विदेश मुहर अंकित थी। इस सोने की जांच लखनऊ की डीआरआई टीम अलग से कर रही थी। डीआरआई ने सोने की शुद्धता जांचने के लिए इसकी जांच सेंट्रल रेवेन्यू कंट्रोल लेबोरेट्री (सीआरसीएल) नई दिल्ली से कराई गई थी, जिसकी जांच रिपोर्ट 12 मई को आ गई थी।

जांच रिपोर्ट ऐसा दावा किया गया है कि पीयूष जैन के घर से जब्त किया गया सोने में 99.83 फीसदी शुद्धत पाई गई है। इस तरह का सोना केवल विदेश में ही मिलता है। वहीं, अब DRI ने फिलहाल पीयूष जैन की जमानत का विरोध किया है। इस मामले में अगली सुनाई आज यानी 24 मई को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+