कानपुर: Google गोल्डन बाबा को मिली जान से मारने की धमकी
कानपुर। गूगल गोल्डन बाबा के नाम से मशहूर मनोज सेंगर उर्फ मनोजानंद से 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है। फिरौती ना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। गोल्डन बाबा ने मामले की शिकायत कानपुर के एसपी क्राइम राजेश यादव के की है। गोल्डन बाबा के अनुसार उन्हें विदेश के नंबर कॉल की गई और फिरौती में 20 लाख रुपए मांगे है।
Recommended Video

मामला सामने आने के बाद एसपी क्राइम राजेश यादव ने गूगल गोल्डन बाबा को सुरक्षा मुहैया कराने व साइबर सेल को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बता दें गूगल गोल्डन बाबा को पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। उधर धमकी के बाद से गोल्डन बाबा परेशान हैं। उनका कहना है कि कई बार उनको धमकियां मिल चुकी हैं मगर अभी तक उनको सुरक्षा नहीं मिली है। उन्होंने इसकी शिकायत आज एसपी क्राइम से की है।
उनका कहना है कि फोन करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के लग रहे हैं और उन्होंने धमकी दी है कि अगर 20 लाख रुपए नहीं दिए तो उनकी मौत की चिट्ठी भेज देंगे। उनका यह भी कहना है कि उनका सोने का शौक कभी खत्म नहीं होगा, चाहे कितनी भी धमकियां मिलती रहें। वहीं एसपी क्राइम का कहना है कि इस मामले को गंभीरता से ले हुए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं और गोल्डन बाबा को सुरक्षा मुहैया कराने के भी बात कही गई है।












Click it and Unblock the Notifications