कानपुर: एक साथ चार नरमुंड मिलने से दहशत, तंत्र विद्या किए जाने की आशंका
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में चार नरमुंड मिलने से दहशत फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। नरमुंड में सिंदूर और लाल रंग लगा था। ऐसे में तंत्र मंत्र और जादू टोना किए जाने की आशंका जताई जा रही है। बहरहाल, पुलिस ने नरमुंडों को कब्जे में ले लिया है और तफ्तीश में जुट गई है। बता दें कि पनकी क्षेत्र में नर कंकाल के सिर से पहले घाटमपुर में एक बच्ची का छत विछत शव मिला था। मामले की जांच की गई तो पता चला था कि बच्चे की चाहत में एक दम्पति ने अपने भतीजे की मदद से पहले बच्ची को अगवा किया और फिर जिंदा काटकर उसके कलेजे को खा गए थे।

कूड़े के ढेर में पड़े मिले चार नरमुंड
मामला कानपुर के पनकी थानाक्षेत्र के है। काशीराम आवास विकास योजना के पास खाली पड़े मैदान में कूड़े के ढेर में चार मुंड देखे गए। खबर लगते ही इलाके में दहशत फैल गई और तंत्र मंत्र का नाम लिया जाने लगा। सूचना मिलते ही पनकी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। साथ में एसपी पश्चिमी भी मौके पर जा पहुंचे। फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को बुलाकर सबूत इकट्ठा किए गए। इलाके में तंत्र मंत्र का जादू टोना का शक जताया जा रहा है।
बच्चे की चाहत में दम्पति ने खा गए थे बच्ची का कलेजा
बता दें कि पनकी क्षेत्र में नर कंकाल के सिर से पहले घाटमपुर में एक बच्ची का छत विछत शव मिला था। मामले की जांच की गई तो पता चला था कि बच्चे की चाहत में एक दम्पति ने अपने भतीजे की मदद से पहले बच्ची को अगवा किया और फिर जिंदा काटकर उसके कलेजे को खा गए थे। अब चार नरमुंड मिलने से आशंका जताई जा रही है कि कहीं उसी तरह इन नर कंकाल के जरिए किसी तंत्र विद्या को अंजाम तो नहीं दिया जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications