पीएम मोदी के कानपुर दौरे पर साजिश का खुलासा, 5 सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

कानपुर, 29 दिसंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कानपुर रैली के दौरान हिंसा भड़काने की साजिश रचने और गाड़ी में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में नौबस्ता थाने में मुकदमा दर्ज कर करते हुए अब तक पांच सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने सपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। अन्य की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के ठीक पहले कानपुर के नौबस्ता में समाजवादी पार्टी के नेता ने खुद अपनी ही गाड़ी पर पीएम मोदी का पोस्टर लगाकर जमकर तोड़फोड़ की और आगजनी भी की। इसमें उनके साथ सात अन्य सपा नेता शामिल थे।

अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा से हुए निष्कासित

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पांचों पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। हालांकि, पार्टी की ओर से जो आदेश जारी हुआ है, उसे लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि निष्कासन की कार्रवाई में जिन पांच पदाधिकारियों को शामिल किया गया है, उसमें से दो के नाम पुलिस रिकार्ड में नहीं है, जबकि दो जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उन्हें लेकर चुप्पी साध ली गई है।

 five samajwadi party workers arrested for conspiring to create ruckus during PM visit in kanpur

Recommended Video

    Piyush Jain: Asaduddin Owaisi बोले, नोटबंदी के बाद 180 करोड़ कैसे मिले| Kanpur Raid | वनइंडिया हिंदी

    सपा नेताओं ने गाड़ी में तोड़फोड़, आगजनी की

    आरोप है कि सपा नेताओं ने पीएम मोदी के कार्यक्रम में फसाद कराने की कोशिश में गाड़ी में तोड़फोड़ और आगजनी की थी। इसका वीडियो भी सामने आया। अपर पुलिस आयुक्त आनन्द प्रकाश तिवारी ने की पुष्टि कि अब तक सपा के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। इनमें सुकांत शर्मा, सचिन केसरवानी, अभिषेक रावत और निकेश कुमार और अंकुर पटेल हैं। पुलिस ने बताया कि उस गाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है, जिसमें तोड़फोड़ की गई। आठ लोगों को चिह्नित कर लिया है। गाड़ी अंकुर पटेल नाम के शख्स की है, जो 2019 से 2020 तक समाजवादी पार्टी में पिछड़ा वर्ग के प्रकोष्ठ सचिव रहे हैं। अन्य की तलाश जारी है। फिलहाल सभी एंगल से जांच की जा रही है।

    उपद्रवियों के खिलाफ होगी कठोर कानूनी कार्रवाई

    पुलिस कमिश्नर अरुण ने बताया कि नौबस्ता थाना क्षेत्र में एक घटना प्रकाश में आई है, जिसमें एक राजनीतिक पार्टियों के कुछ व्यक्तियों द्वारा प्रदर्शन के नाम पर अभद्र व्यवहार किया गया। एक गाड़ी और अन्य वाहनों के साथ तोड़फोड़ की गई। मारपीट की गई है, जो किसी तरीके से अक्षम्य में नहीं है। सभी उपद्रवियों को चिन्हित कर लिया गया है इनकी गिरफ्तारी की जाएगी और कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+