Kanpur में मिला पहला Bird Flu का सबसे खतरनाक केस, अगले आदेश तक बंद हुआ जूलॉजिकल पार्क

Bird Flu in UP, कानपुर। कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के बीच देशभर में बर्ड फ्लू (Bird Flu) को लेकर डर का माहौल बना हुआ है। तो वहीं, अब उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर जिले (Kanpur) में बर्ड फ्लू वायरस (Bird flu virus) का पहला सबसे खतरनाक केस सामने आया है। दरअसल, कानपुर जूलॉजिकल पार्क (Kanpur Zoological Park) में दो दिन पहले चार मुर्गों की मौत हुई थी। जू-प्रशासन ने मुर्गों को पोस्टमॉटर्म के लिए भोपाल रिसर्च सेंटर भेजा था। रिपोर्ट में एच-5 स्ट्रेन यानी बर्ड फ्लू का सबसे खतरनाक वायरस होने की पुष्टि हुई है। पुष्टि होने के बाद जू प्रशासन के साथ ही साथ स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। तो वहीं, कानपुर प्रशासन ने जू को अगले आदेश तक बंद कर हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।

Recommended Video

    Bird Flu : Lucknow Zoo भी बंद, Kanpur Zoo के सभी पक्षियों को मारने के आदेश | वनइंडिया हिंदी
    First case of bird flu in Kanpur Zoo sealed till next order

    पक्षियों को दिए मारने के आदेश
    बता दें, उत्तर प्रदेश में कानपुर पहला शहर है, जहां बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद कानपुर जिले के जिलाधिकारी ने शनिवार की देर रात आपात बैठक बुलाई थी। बैठक में एहतियातन चिडियाघर के बाड़ों में रखे गए सभी पक्षी मारने के आदेश दिए गए है। वहीं, एडीएम सिटी अतुल कुमार ने बताया कि चिड़ियाघर में मंगलवार रात दो तोतों और दो जंगली मुर्गों और बुधवार रात दो कड़कनाथ मुर्गों की मौत हो गई थी। इसके बाद चिड़ियाघर प्रशासन ने बाड़े में मौजूद 6 मुर्गों को मरवा दिया और उन्हें वैज्ञानिक तरीके से जमीन में गाड़ दिया गया है।

    भोपाल से आई थी रिपोर्ट
    पशुपालन विभाग के रोग नियंत्रण निदेशक डॉ. रामपाल सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान (नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ हाई रिस्क एनिमल डीजीजेजे) की लैब ने कानपुर चिडि़याघर में मरे पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि की है। बर्ड फ्लू गाइड लाइन के तहत अगले आदेश तक चिडि़याघर को बंद कर दिया गया है। फिलहाल चिडियाघर में कोई भी बाहरी नहीं जाएगा। स्टाफ भी पूरा एहतियात बरतेगा।

    बर्ड फ्लू कंट्रोल रूम बना, नंबर जारी
    डीएम के साथ बैठक के बाद सीएमओ डॉ. अनिल मिश्रा ने जानकारी दी कि उर्सला अस्पताल स्थित कोरोना कंट्रोल रूम में बर्ड फ्लू कंट्रोल रूम भी बना दिया गया है। इसका नोडल अफसर एसीएमओ डॉ. सुबोध प्रकाश को बनाया गया है। जनता से अपील की है कि कहीं भी मरे हुए पक्षी दिखें तो उन्हें छुएं नहीं। तत्काल बर्ड फ्लू कंट्रोल रूम या पशु चिकित्सा विभाग को सूचना दें।
    नोडल अफसर का मोबाइल नंबर : 9838340355
    कंट्रोल रूम का नंबर : 05122333810

    यूपी सरकार ने जारी की थी एडवाइजरी
    इस एडवाइजरी में सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि पक्षियों के पानी पीने के जलाशयों पर नजर रखी जाये। अगर कोई बाहरी पक्षियों का झुंड पानी पीने के लिए आता है तो उस पर भी नजर रखी जाये। इसके अलावा एडवाइजरी में लिखा है कि जलाशयों में पानी पीने के बाद अगर कोई पक्षी मृत पाया जाता है तो तुरंत उसे फोरेंसिक जांच के लिये लैब में भेजा जाये। एडवाइजरी में निर्देश दिया गया है कि बाहरी राज्यों से आनेवाले पक्षियों खासकर कुक्कुट यानि मुर्गियों को लेकर आनेवाली गाड़ियों की जांच की जाये। अगर कोई पक्षी बीमार या मृत पाया जाता है तो उसे प्रदेश की सीमा में प्रवेश ना दिया जाये। एडवाइजरी ने मुर्गा मंडियों को हफ्ते में एक दिन बंद रखने का आदेश भी दिया है। उत्तर प्रदेश की इस एडवाइजरी में लिखा है कि 'मुर्गा मंडियों को हफ्ते में एक दिन बंद रखा जाये और उस दिन मंडियों की पूरी साफ-सफाई की जाए।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+