कानपुर: पांच मंजिल की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मशक्कत के बाद लोगों ने बचाई जान, वीडियो
Kanpur news, कानपुर। कानपुर के व्यस्त कलेक्टरगंज इलाके में स्थित गुड़ मंडी के पास बने एक पांच मंजिल मकान में अचानक आग लग गई। जिससे बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार मकान के नीचे प्लास्टिक का कारखाना है। आग इतनी ज्यादा बढ़ गई की मकान में कई लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। आग के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। मौके पर दमकल की चार से अधिक गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है।

वहीं गुजरात के सूरत में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। शुक्रवार को तक्षशिला कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग जाने से अफरातफरी मच गई। इस दौरान आग और धुएं से बचने के लिए कुछ छात्रों ने तीसरी और चौथी मंजिल से कूदकर जान बचाई। आग की चपेट में आने से करीब 20 छात्रों की मौत हो गई। इस घटना से हर कोई सकते में है तो वहीं दूसरी ओर गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

DNA से होगी मृतकों की पहचान
मुख्यमंत्री ने आग के प्रभावितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया। मृतकों के परिवार को चार लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। तो वहीं इस आगजनी में मारे गए बच्चों के शव बुरी तरह क्षत विक्षत हो जाने से अब उनका डीएनए टेस्ट होगा। माता पिता के डीएनए के साथ मैच कराने के बाद ही शव परिजनों को सौंपे जाएंगे, इस मामले में पुलिस ने कोचिंग सेंटर के संचालक के खिलाफ केस दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications