कानपुर: कपड़े से मुंह बांधकर मूकबधिर युवती से किया दुष्कर्म, फिर लोगों ने आरोपित को खंभे में बांधकर पीटा
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में 10 दिसंबर की रात मूकबधिर युवती से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी गांव के बाहर मुंह में कपड़ा बांधकर मूकबधिर युवती से दुष्कर्म कर रहा था, तभी परिजनों ने आरोपी को मौके से पकड़ लिया। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी को खंभे से बांधकर जमकर पीटा, इस बीच वह किसी तरह खुद को बंधनमुक्त करके फरार हो गया। वहीं, पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला कानपुर जिले के बिठूर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी 20 वर्षीय मूक बधिर युवती परिवार में माता-पिता और बहन के साथ रहती है। मंगलवार की रात परिवार के सभी लोग घर पर खाना खा रहे थे। आरोप है कि चौबेपुर के गांव रायगोपालपुर निवासी संजय चुपके से उनके घर में घुस आया और धमकाते हुए मूक बधिर युवती को घर से बाहर ले गया। मां और पिता खाना खाकर घर के बाहर निकले तो युवती को चारपाई पर न देखकर सन्न रह गए।
इसपर घंटों तलाश के बाद घर का पालतू कुत्ता अचानक पयार के ढेर में हल चल देख भौंकने लगा। जिसके बाद आरोपी मौके से भागने लगा, तभी ग्रामीणों और पीड़िता के परिवार वालों ने उसे पकड़ लिया। पास में अस्त व्यस्त अवस्था में मिली युवती को देख परिवार वाले सन्न रह गए। लोगों ने आरोपित को पकड़ कर बिजली के पोल से बांधकर जमकर पीटा। पीडि़ता की बहन ने 112 पर सूचना दी। पुलिस के आने पर आरोपित युवक चकमा देकर फरार हो गया। बिठूर पुलिस ने मूक बघिर युवती को मेडिकल के लिए भेजा। थानाप्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया युवती की बड़ी बहन की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है, जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications