कानपुर: डॉक्टर ने शिक्षिका बीवी, बेटे और बेटी को मार डाला, भाई को वाट्सएप मैसेज कर हुआ फरार

कानपुर, 4 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक डॉक्टर ने पत्नी, बेटा और बेटी का खून कर दिया और भाई को मैसेज कर मौके से फरार हो गया। भाई जब डॉक्टर के फ्लैट में दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचा तो वहां भाभी, भतीजे और भतीजी की लहूलुहान लाश पड़ी थी। सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फ्लैट से डॉक्टर की एक डायरी मिली है जिसमें उसने लिखा है कि उसकी आंखें लाइलाज बीमारी से ग्रस्त है जिस वजह से उसका कोई भविष्य नहीं है। वह अपने पीछे परिवार को दुख में नहीं छोड़ सकता है। पुलिस ने मौके की जांच-पड़ताल की है और लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

Doctor killed his wife and two children

कल्याणपुर में डिविनिटी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 501 में डॉक्टर सुशील सिंह परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी चंद्रप्रभा शिक्षिका, बेटा शिखर और बेटी खुशी थी। डॉक्टर सुशील सिंह रामा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत थे। डॉक्टर ने पूरे परिवार का खून कर दिया और भाई सुनील सिंह को वाट्सएप पर इस बारे में मैसेज लिखा। उसने बताया कि डिप्रेशन की वजह से उसने ऐसा किया है। भाई सुनील सिंह फ्लैट नंबर 501 में पहुंचे तो वह बंद था। गार्ड की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर देखा कि चंद्रप्रभा, शिखर और खुशी खून से लथपथ पड़े थे। सुनील सिंह ने पुलिस को सूचना दी।

घटनास्थल पर कानपुर पुलिस कमिश्नर, एडिश्नल कमिश्नर फोर्स के साथ पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने के लिए आई। फ्लैट से एक डायरी मिली है जिसमें यह लिखा है कि ओमिक्रॉन सबको मार डालेगा. अब लाशें नहीं गिननी। कहा जा रहा है कि यह डायरी डॉक्टर सुशील कुमार ने लिखी है। डायरी में यह भी लिखा है कि करियर में मेरा कोई भविष्य अब नहीं है। मैं आंखों की लाइलाज बीमारी से ग्रस्त हूं। मैं अपने पीछे परिवार को कष्ट में नहीं छोड़ सकता। मैं लाइलाज बीमारी के चलते पूरे होशोहवास में यह कदम उठा रहा हूं। डॉक्टर मौके से फरार है और अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। डॉक्टर ने डायरी में परिवार को खत्म करने के बाद खुदकुशी की बात लिखी है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और मामले की आगे जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+