अब कानपुर में रेलवे ट्रैक पर रखा मिला सिलेंडर, लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन, बड़ा हादसा टला

LPG cylinder on Kanpur railway track: उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद से बड़ी खबर सामने आ रही है। कानपुर जनपद में रेलवे लाइन पर गैस सिलेंडर रखकर ट्रेन पलटाने की साजिश की गई। हालांकि ऐन वक्त पर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दी।

ट्रेन रोकी जाने के चलते हादसा नहीं हो सका। मामले की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों द्वारा जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि कानपुर में कानपुर से फतेहपुर आने वाली दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर यह एलपीजी सिलेंडर रखा गया था।

LPG cylinder on Kanpur railway track

कानपुर से प्रयागराज की तरफ जा रही थी मालगाड़ी
बताया जा रहा है कि रविवार को एक मालगाड़ी कानपुर से प्रयागराज जा रही थी। जब लोको पायलट पायल देव आनंद गुप्ता और सहायक लोको पायलट मालगाड़ी लेकर प्रेमपुर स्टेशन की लूप लाइन पर पहुंचे तो उन्होंने रेलवे ट्रैक पर एक सिलेंडर देखा।

सिलेंडर दिखाई देने के बाद लोको पायलट द्वारा इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को रोक दी गई। मालगाड़ी को रोकने के बाद लोको पायलट द्वारा इसकी सूचना आरपीएफ और अन्य अधिकारियों को दी गई। जानकारी मिलने के बाद अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे।

रेलवे लाइन पर रखा गया से सिलेंडर देखकर लोग हैरान रह गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद रेलवे आईओडब्लू, सुरक्षा बलों सहित अन्य टीमें मौके पर पहुंच गईं। जांच पड़ताल करने के बाद एलपीजी सिलेंडर को रेलवे ट्रैक से हटाया गया।

सिलेंडर रेलवे ट्रैक से हटाने के बाद मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया। यह घटना रविवार सुबह 5:50 बजे की बताई जा रही है। कहां जा रहा है एक जांच करने पर पता चला कि यह सिलेंडर 5 किलो का है जो खाली था।

खाली एलपीजी सिलेंडर को रेलवे ट्रैक पर किसने रखा था इसकी जांच शुरू हो गई है। वहीं ऐसा माना जा रहा है कि खाली एलपीजी सिलेंडर को रेलवे ट्रैक पर रखकर शरारती तत्वों द्वारा ट्रेन को पलटाने की साजिश की गई थी। फिलहाल अधिकारियों द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+