कानपुर: सीआरपीएफ जवान की पत्नी का शव बरामद, परिजनों ने लगाया दामाद पर हत्या का आरोप
कानपुर। यूपी के कानपुर में सीआरपीएफ के जवान की पत्नी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। महिला एक प्राइवेट कंपनी में अकाउंटेंट थी। सोमवार को वह रोज की तरह काम पर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। मंगलवार को उसका शव बरामद हुआ। परिजनों ने मृतका के पति सीआरपीएफ जवान पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

2003 में हुई शादी, पति से अलग रह रही थी महिला
कानपुर के थाना किदवई नगर इलाके में रहने वाली आराधना की शादी धर्मेंद्र सिंह से 2003 में हुई थी। धर्मेंद्र वर्तमान में सीआरपीएफ में सिपाही पद पर छत्तीसगढ़ में तैनात है। सिपाही पति ने आपसी मतभेद के चलते आराधना को छोड़ दिया था, जिसके बाद आराधना प्राइवेट कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर काम करती थी। मृतका के पिता ने बताया कि सोमवार को बेटी रोज की तरह काम पर गई थी, लेकिन जब वापस नहीं लौटी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रात में काफी मशक्कत की, लेकिन आराधना की कोई सूचना नहीं मिली।
महिला का शव बरामद
थाना कल्याणपुर के बारा सिरोही क्षेत्र में राहगीरों ने सूचना दी कि किसी महिला का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की तो पाया कि थाना किदवई नगर से लापता आराधना का ही शव है, जिसे मृतका के परिजनों आकर पहचान भी लिया। फिलहाल, पुलिस के अधिकारी और फॉरेंसिक टीम घटना की जांच में जुटे हैं और घटना से संबंधित सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications