अमेरिका से कानपुर लौटे बुजुर्ग में मिला कोरोना पॉजिटिव, चार परिजन भी संदिग्ध

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में कोरोना वायरस (कोविड-19) का पहला मामला सामने आया है। यहां अमेरिका से लौटे दंपति की जांच में व्यक्ति को कोरोना वायरस का संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। उसे हैलट के आइएचडी में भर्ती कराने के साथ पूरे परिसर को सील कर दिया गया है। साथ ही पूरे क्षेत्र में फोगिंग कराई गई है।

Coronavirus patient found in Kanpur

जानकारी के मुताबिक, कानपुर जिले के मैनावती मार्ग स्थित एक सिटी में रहने वाले बुजुर्ग दंपती समेत तीन लोग 18 मार्च को अमेरिका से वापस लौट थे। आसपास के लोगों ने सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला को रविवार दोपहर सूचना दी थी। जानकारी के बाद पहुंची टीम को पहले दंपती नमूना देने के लिए तैयार नहीं थे। सीएमओ ने समझाकर जिला सर्विलांस टीम के प्रभारी और जिला महामारी वैज्ञानिक डॉ. देव सिंह की अगुवाई में टीम भेजी थी। उनका नमूना लेने के साथ रविवार शाम पांच नमूने जांच के लिए केजीएमयू भेजे गए थे।

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) से सोमवार दोपहर आई जांच रिपोर्ट में सत्तर वर्षीय बुजुर्ग में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट मिलने के बाद से स्वास्थ्य महकमे और प्रशासन में खलबली मच गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और बुजुर्ग लाकर हैलट के संक्रामक रोग अस्पताल (आइडीएच) में भर्ती कराया है। निवास की जगह वाले पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। इसके साथ बुजुर्ग के घर के सभी सदस्यों को भी आइसोलेटे कर दिया गया है।

जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि केजीएमयू से आई जांच रिपोर्ट में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह 18 मार्च को अमेरिका से लौटे हैं। उन्हें हैलट के संक्रामक रोग अस्पताल में भर्ती करा दिया है। इसके साथ ही उसके चार परिजनों को भी आईडीएच लाया गया है। उसके संपर्क में आए व्यक्तियों की भी जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+