कानपुर: कर्नल ने दोस्त की रशियन बीवी से की हैवानियत, डिनर पर बुलाया था घर

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक कर्नल पर बचपन के दोस्त की र​शियन पत्नी से रेप का आरोप लगा है। महिला के शरीर पर एक दर्जन से अधिक चोटों के निशान मिले हैं। कई जगह खरोंच भी आई हैं। सीओ कैंट निखिल पाठक ने बताया कि प्रारंभिक मेडिकल हो गया है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए मेडिकल अभी बाकी है। सीओडी के उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है। एसपी सिटी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि 12 दिसंबर को एक शख्स ने कर्नल नीजर गहलोत के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाते हुए बताया कि कर्नल ने उसके परिवार डिनर के लिए अपने घर बुलाया था। यहां ड्रिंक पीने के बाद वह बेहोशी की हालत में हो गए और कर्नल ने उसकी पत्नी से रेप किया। एसपी सिटी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। कर्नल की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है।

colonel misdeeds friend russian wife in kanpur

घटना शुक्रवार रात की है। पीड़िता के पति ने पुलिस की दी तहरीर में बताया कि कर्नल नीरजने उसे और उसके परिवार को रात के खाने के लिए घर पर बुलाया था। यहां उसने पीने के लिए ड्रिंक दी। ड्रिंक के बाद वह पूरी तरह बेहोश हो गया, जबकि पत्नी अर्द्ध बेहोशी की हालत में थी।तहरीर के मुताबिक, पत्नी ने बताया कि जब कर्नल ने उसके साथ रेप की कोशिश की तो उसने उसने विरोध किया। इसपर नशे में धुत कर्नल ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई और उसके साथ रेप किया।

महिला के शरीर पर एक दर्जन से अधिक चोटों के निशान हैं। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा चोटें शरीर के निचले हिस्से पर हैं। सीओ कैंट निखिल पाठक ने बताया कि प्रारंभिक मेडिकल हो गया है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए मेडिकल अभी बाकी है। कैंट इंस्पेक्टर आदेश कुमार ने बताया कि व्यापारी और कर्नल दोनों बचपन के दोस्त हैं। दोनों ने साथ में ही पढ़ाई की है और तभी से एक दूसरे के परिवार का घर आना जाना था। बता दें, घटना के बाद आरोपी कर्नल शनिवार को छुट्टी मंजूर कराकर फरार हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+