कानपुर में मासूम को चप्पलों से पीटती थी मेड, पैरेंट्स ने रखा था देखभाल के लिए
कानपुर। अगर आप भी घर पर अपने बच्चे को मेड (नौकरानी) के साहरे छोड़कर नौकरी करने के लिए ऑफिस जाते है तो ये खबर आपके लिए बेहद खास है। कहीं आप के जाने के बाद मेड आपके बच्चे के साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ित तो नहीं करती है। दरअसल, ऐसा ही एक मामला कानपुर जिले के कल्याणपुर से सामने आया है। जिस देख और सुनकार आपके भी होश उड़ जाएंगे।
Recommended Video

बच्चों की देखभाल के लिए रखी थी नौकरानी
सरकारी जॉब में कार्यरत दंपती मेड के भरोसे अपने तीन साल के बच्चे को छोड़कर जाते थे। पैरंट्स के जाने के बाद मेड बच्चे की लात-घूंसे और चप्पलों से पिटाई करती थी। मासूम बच्चा कई दिनों से डरा सहमा रहता था, तो कुछ बताने का प्रयास करता था, लेकिन परिजन समझ नहीं पाते थे। परिवारवालों ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो चौंकाने वाला सच सामने आया और दंपती इसे देखकर हैरान रह गए। वहीं, मामला सामने आने के बाद मासूम बच्चे के पिता ने इस संबंध में थाने में केस दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सरकारी जॉब करते थे माता-पिता
दरअसल, रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में रहने वाले सौरभ सिंह एक सरकारी कर्मचारी हैं। उनकी पत्नी भी सरकारी सेवा में हैं। सौरभ ने अपने दो बेटों की देखभाल के लिए नौकरानी रखा है। नौकरानी के भरोसे बच्चों को छोड़कर दोनों नौकरी करने जाते हैं। सौरभ ने बताया कि, रविवार को उनके बड़े बेटे के चोट लग गई थी। इसलिए वे पत्नी के साथ बेटे को लेकर अस्पताल जा रहे थे। इस दौरान उनका छोटा बेटा भी साथ जाने की जिद कर रहा था और रो रहा था।

सीसीटीवी चेक करने पर सामने आई असलियत
लेकिन बच्चे को शांत कराकर उसे नौकरानी के भरोसे छोड़कर दोनों डॉक्टर के यहां जाने के लिए घर के बाहर आ गए। इसी दौरान छोटे बेटे की रोने की आवाज बढ़ गई। सोचा कि जाकर देखूं। लेकिन फिर मैं डॉक्टर के यहां पर बड़े बेटे को लेकर चला गया। लौटकर आया तो छोटा बेटा बिस्तर पर सो रहा था। लेकिन तभी मेरी निगाह उसके चेहरे पर पड़ी तो मुझे चोट का निशान दिखा। जिसके बाद मैंने घर में लगे सीसीटीवी को जब चेक किया तो घर में काम करने वाली नौकरानी की क्रूरता सामने आई।

पुलिस ने मेड को किया गिरफ्तार
वह बच्चे को शांत कराने के लिए बुरी तरीके से लात और जूते से पीट रही थी। इसके बाद सोमवार को कल्याणपुर थाने में नौकरानी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दी है। वहीं, डीआईजी प्रीतिंदर सिंह के मुताबिक, मामला संज्ञान में आया है कि जैसे ही घरवाले काम पर जा रहे हैं, मेड बच्चे को पीट रही है। यही सूचना पुलिस को मिली थी। फुटेज के आधार पर और पैरंट्स से तहरीर लेकर एक एफआईआर दर्ज की गई है। उस मेड को अरेस्ट कर लिया गया है। मेड के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें:- आगरा: मुठभेड़ के बाद पकड़े गए ट्रिपल मर्डर के आरोपी, पति-पत्नी और बेटे को इसलिए जलाया था जिंदा
-
Jewar Airport से यूपी की अर्थव्यवस्था को कितना मिलेगा बूस्ट? कितना बढ़ेगा रोजगार और कारोबार का अवसर -
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब












Click it and Unblock the Notifications