यूपी कैबिनेट मंत्री की बहू से हीरे के हार की लूट, गिरफ्त में कैसे आया लुटेरा?

Kanpur news, कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना की बहू से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लुटेरे को गिरफ्तार कर उसके पास से लूटा हुआ डायमंड का हार बरामद कर लिया है।

Cabinet Minister Daughter In Law Loot Case criminal arrested

डायमंड का हार लूट लिया

दरअसल, बीते 18 जनवरी को कानपुर के किंग्स्टन रिसोर्ट में कैबनेट मंत्री सतीश महाना के भाई के बेटे की शादी का आयोजन किया गया। शादी में शामिल होने पहुंची सतीश महाना की बहू नीतू महाना का डायमंड का हार लूट लिया गया था। मामला कैबिनेट मंत्री से जुड़ा था, इसलिए पुलिस ने लुटेरे को पकड़ने में तेजी दिखाते हुए आयोजन स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। एक संदिग्ध बाइक पर हेलमेट लगाए दिखाई दिया। इसके बाद मुखबिरों की मदद से लुटेरे तक पहुंचे और उसके दबोच लिया।

Cabinet Minister Daughter In Law Loot Case criminal arrested

​अपराधी पर दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे

एसपी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि अपराधी बबलू पांडेय उर्फ विनय बस्ती जिले का रहने वाला है और कानपुर में किराए के मकान में रहता है। उसपर लखनऊ, उन्नाव और कानपुर में एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं, जिसमे यह वांछित चल रहा था। वह पहले भी जेल जा चुका है।

Cabinet Minister Daughter In Law Loot Case criminal arrested

फोन कॉल्स को ट्रेस कर पकड़ा

एसपी ने बताया की चेन लूट की वारदात करने में दो लोग शामिल होते हैं, लेकिन इस घटना में केवल एक ही व्यक्ति था। अकेले चेन लूटने वाले बहुत कम लोग हैं, इसलिए ऐसे लोगों की जानकारी जमाकर उनके मोबाइल फोन कॉल्स को ट्रैक किया, जिसके बबलू पकड़ में आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+