CAA Protest: कानपुर में 21 उपद्रवियों से वसूले जाएंगे 2.83 लाख रुपए
कानपुर। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में 21 दिसंबर को हिंसा हुई थी। हिंसा में उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया और दुकानों, कई वाहनों में तोड़फोड़ की। अब इस में शामिल उपद्रवियों से वसूली की जाएगी। इसके लिए कानपुर के एडीएम सिटी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने क्षतिपूर्ति वसूले के आदेश दिए हैं। बता दें जिला प्रशासन 21 उपद्रवियों से करीब 2.83 लाख रुपए वसूलेगा।

जानकारी के मुताबिक, 21 दिसंबर 2019 को कानपुर के यतीम खाना चौराहे से प्रदर्शन शुरू हुआ और धीरे-धीरे हिंसक होता चला गया। इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया और दुकानों और कई वाहनों मे तोड़फोड़ की। यहां तक कि यातीमखाना चौकी और वहां खड़े वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया। इस दौरान जिला प्रशासन ने उपद्रवियों की वीडियो फोटोग्राफी कराई थी और उन पर मुकदमे दर्ज किए थे।
एडीएम सिटी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 22 उपद्रवियों को चिन्हित किया, जो प्रदर्शन मे शामिल थे और जिन्होने तोड़फोड़ और आगजनी करते हुए सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। हालांकि कोर्ट में आरोपित साहिबे आलम पर उपद्रवी होने के साक्ष्य नहीं मिला था। इसके बाद से उन्हें भेजे गए नोटिस वापस ले लिए गए। शेष 21 उपद्रवियों से 2.83 लाख रुपए वसूला जाएगा।
जिन्हें नोटिस मिला उनके नाम इस प्रकार है
यासीम- मुरारी लाल का हाता बेकनगंज, मोहम्मद मुस्तफा, मोहम्मद उस्मान-राजबिहार निवासी नदीम-कर्नलगंज, मोहम्मद साहिल-सदभावना चौकी बेकनगंज, आकिल अली-इब्राहिम का हाता, गुरमट-बेकनगंज, आसिफ-अनवरगंज, इलू भारती-बेकन गंज, अफजल-ग्वालटोली, रिहान डी- बजरिया, गुड्डू-गम्मूखां का हाता कर्नलगंज, आमिर-बेकनगंज, अदनान-बजरिया, अस्सलान-बेकनगंज, दिलशाद-हीरामन का पुरवा, जावेद-दूधवाला बेकनगंज, बब्बू-अनवरगंज, शाबिर-अनवरगंज, लियाकत-रेडीमेड मार्केट अनवरंगज।












Click it and Unblock the Notifications