साली के बच्चे को गोद लिया तो भाई ने भाई को ही उतारा मौत के घाट, कांच के साक्ष्य से हुआ गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात पुलिस ने भाई द्वारा भाई की हत्या किए जाने के केस का खुलासा किया है। एक शख्स की लाश खेत में पाई गई थी, इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई और एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए हत्यारोपियों ने कुबूला कि 5 बीघा जमीन के लिए उन्होंने उसे मारा। मृतक की पहचान छम्मी लाल के रूप में हुई। वह कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली के धर्मपुर गांव में रहता था। छम्मी लाल की कोई संतान नहीं थी। इसलिए उसने अपनी साली के बच्चे को गोद लिया था। यह बात छम्मी लाल भाई को बहुत बुरी लगी। छम्मी लाल का भाई सोचता था कि जमीन-जायदाद मेरी है।

brother killed by his own brother

ऐसे में जब छम्मी लाल ने दूसरे की संतान को गोद लिया तो छम्मी लाल के भाई श्री किशन, उसके बेटे रज्जन और एक अन्य शख्स ने मिलकर छम्मी लाल को मारने की प्लानिंग बनाई। किसी धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई। बाद में लाश को खेत में फेंक गए।

brother killed by his own brother

हालांकि, इस दौरान उनकी बाइक की हेड लाइट का शीशा वहीं पड़ा रह गया। पुलिस ने उसी के सहारे जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पता लगा कि ये टूटा शीशा श्री किशन के दोस्त का है। जिसके बाद श्री किशन के दोस्त ने हत्या के षड्यंत्र की पूरी कहानी बता दी। पुलिस ने हत्यारे भाई श्री किशन और उसके बेटे रज्जन को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्यारों की निशानदेही पर आला-ए-कत्ल भी बरामद कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+