कॉलेज की अजीब समस्या, लड़का बन गया लड़की, मांग रहा गर्ल्स हॉस्टल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी कानपुर के हरकोर्ट बटलर टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट में ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर कॉलेज प्रशासन असमंजश में पड़ गया है।
दरअसलल कानपुर के हरकोर्ट बटलर टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (एचबीटीआई) में एक छात्र ने अपना लिंग परिवर्तित करा लिया है। लेकिन मामला यही नहीं खत्म होता है, लिंग परिवर्तित कराने के बाद छात्र ने महिला छात्रावास में कमरे की मांग रख दी है।
छात्र की इस मांग के बाद कॉलेज प्रशासन कोई फैसला नहीं ले पा रहा है। कॉलेज प्रशासन ने छात्र की मांग के बाद मेडिकल बोर्ड गठित कर इस मामले पर अपनी रिपोर्ट देने को कहा है। छात्र ने 2014 में यूपीटीयू के जरिए एमसीए सेकंड इयर में दाखिला लिया था।
लेकिन लिंग परिवर्तित कराने की वजह से वह कॉलेज नहीं आ पाया। लेकिन छात्र ने लिंग परिवर्तित कराकर शैक्षिक सत्र 2015-16 में एमसीए की पढ़ाई के लिए आवेदन किया और गर्ल्स छात्रावास के लिए बकायदा आवेदन किया है।













Click it and Unblock the Notifications