Bikru Kand: अमर दुबे की विधवा खुशी दुबे को SC ने दी जमानत, अखिलेश यादव ने कही यह बात
Bikru Kand के बाद चर्चाओं में आए गैंगस्टर विकास दुबे के शॉर्प शूटर अमर दुबे की विधवा पत्नी खुशी दुबे को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी है।

Bikru Kand: कानपुर (Kanpur) जिले के बहुचर्चित बिकरु हत्याकांड (Bikru Kand) के बाद चर्चाओं में आए गैंगस्टर विकास दुबे के शॉर्प शूटर अमर दुबे की विधवा पत्नी खुशी दुबे एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, खुशी दुबे तभी से जेल में बंद है, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने खुशी को यह जमानत सशर्त दी है। खुशी दुबे को जमानत मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी बयान सामने आया हैं।
दरअसल, 02 जुलाई, 2020 को कानपुर जिले के बिकरू गांव में 08 पुलिसकर्मियों शहीद हो गए थे। इस हत्याकांड के बाद गैंगस्टर विकास दुबे का साथी अमर दुबे का नाम सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने अमर दुबे का हमीरपुर जिले में एनकाउंटर कर दिया था। अमर दुबे की शादी उसके एनकाउंटर से तीन दिन पहले 29 जून को ही हुई थी। अमर के एनकाउंटर के बाद पत्नी खुशी भागकर अपने मायके चली गई थी। पुलिस ने उस पर भी इस जघन्य कांड में संलिप्तता का आरोप लगाते हुए जेल भेज दिया था।
तभी से खुशी दुबे कानपुर देहात जिला जेल में बंद है। लेकिन, अब खुशी दुबे को सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है। हालांकि, यूपी सरकार ने खुशी की जमानत का विरोध करते हुए तर्क दिया था कि वह गिरोह की सक्रिय कर सकती है। हालांलिक, इस पर कोर्ट ने कहा कि बिकरू कांड के समय खुशी नाबालिग थी और उसकी उम्र महज 17 साल से भी कम थी। अब उसे जेल में रखने की जरूरत नहीं है। बता दें, अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को कानपुर देहात के किशोर न्याय बोर्ड ने नाबालिग माना था।
बोर्ड ने उस समय कहा था कि 2 जुलाई को हुई घटना के दिन खुशी दुबे की उम्र महज 16 साल 10 महीने 12 दिन थी। यानी वह नाबालिग है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी सरकार की तरफ से ये भी कहा गया कि जेल रिपोर्ट के मुताबिक, खुशी का व्यवहार ठीक नहीं था। दूसरे कैदियों के साथ उन्होंने झगडे किए थे। सुप्रीम कोर्ट ने खुशी को जमानत देते हुए कहा कि अब इस केस में ट्रायल शुरू हो गया है, इसलिए अब उसे जेल में रखने की जरूरत नहीं है। उच्चतम न्यायालय ने खुश को हर हफ्ते संबंधित पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट करने के लिए कहा है। कोर्ट ने सेशन कोर्ट को जमानत के लिए शर्तें तय करने का निर्देश दिया।
Recommended Video
अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने खुशी दुबे की जमानत प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश यादव ने कहा है कि, 'खुशी दुबे की जमानत 'भाजपा के अन्याय और नारी उत्पीड़न' के दुष्प्रयासों की करारी हार है। भाजपा याद रखे अंततः जीत न्याय की ही होती है; अहंकार की नहीं।'












Click it and Unblock the Notifications