'बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ' के नाम पर फर्जीवाड़ा, ठगों ने बेच दिए लाखों के फर्जी फॉर्म

Kanpur news, कानपुर। शहर में 'बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ' के नाम पर फर्जी योजना के तहत कुछ ठगों ने 2 लाख रुपये दिलाने के नाम पर लाखों फॉर्म बेच दिए। इस योजना का लाभ लेने के लिए हजारों की संख्या में महिलाओं और छात्राओं ने दिल्ली के एक पते पर डाकघर से फॉर्म की रजिस्ट्री भी कर दी। इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब जिलाधिकारी व जिला प्रोबेशन अधिकारी ने इस तरह की कोई भी योजना न होने की बात कही। इसके बाद भी आज सैकड़ों की संख्या में लोग डाकघर अपना फॉर्म जमा करने पहुंचे, जहां डाक विभाग की अधिकारियो ने फॉर्म फर्जी होने की बात बताकर लोगों को वापस किया जिस पर डाकघर में कुछ लोगों ने हंगामा भी किया। जिसकी सूचना पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझा कर शांत किया।

beti bachao beti padhao fake form fraud in kanpur

पीड़ित छात्रा ने क्या कहा

फर्जी फॉर्म लेकर कल्याणपुर से आयी इंटर की छात्रा प्रिया ने बताया की उसको पता लगा था की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत प्रधानमंत्री कार्यालय से एक योजना शुरू की गयी है, जिसमें 8 से 32 वर्ष तक की बेटियों को 2 लाख रुपये दिए जाने थे। इसका फॉर्म वह कचहरी की एक शुक्ला फोटो स्टूडियो व फॉर्म वाली दुकान से लायी थी, जोकि उसमें दिए गए दिल्ली के पते पर भरकर भेजे हैं, लेकिन अब पता लगा है की यह फॉर्म फर्जी है। साथ ही अमित गुप्ता नाम के युवक ने बताया की उसकी माता जी भी 2 फॉर्म शुक्ला फोटो वाले के यहां से लेकर भरकर दी हैं, यह शुक्ला फोटो कॉपी वाले ने ही हजारो फॉर्म बेचे हैं, जिसकी शिकायत अधिकारियों से की है।

beti bachao beti padhao fake form fraud in kanpur

लोगों ने किया हंगामा

डाकघर में सैकड़ों की भीड़ फर्जी फॉर्म जमा करने पहुंची जिसकी सूचना अधिकारियों के पास होने पर डाक विभाग के चीफ पोस्ट मास्टर ने सभी को वह फॉर्म फर्जी होने की बात बताई और लोगों को वापस जाने के लिए कहा, जिस पर कुछ महिलाओं ने हंगामा भी किया। इसकी सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंची और लोगो को शांत कराया।इस मामले पर अधिकारियो द्वारा फर्जी फॉर्म छपवाकर बेचने वाले पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+