UP News: चर्च में खेला जा रहा था धर्मांतरण का गंदा खेल, बजरंग दल को लग गई भनक, फिर हुआ बवाल
उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामूहिक धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां के एक चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान लोगों को रुपए का लालच और नौकरी का झांसा देकर धर्मांतरण का दबाव बनाया जा रहा था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चर्च में पहुंचकर जमकर हंगामा काटा है।
दरअसल, यह पूरा मामला कानपुर के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी अनुसार, यहां एक चर्च है जिसमे हर रविवार लोग प्रार्थना के लिए जाते थे। स्थानीय लोगों ने बजरंग दल को सूचना देते हुए बताया कि इस चर्च में प्रार्थना के दौरान सरकारी नौकरी का झांसा दिया जा रहा है और पैसों का लालच देकर उनपर धर्मांतरण का दवाब बनाया जा रहा है।

सूचना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्त्ता चर्च पहुंचे और हंगामा काट डाला। इसी बीच पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चर्च के 3 लोगों को हिरासत में ले लिया। उधर, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से धर्मांतरण के मामलों पर रोक लगाने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications