कानपुर में आज से अग्निवीर भर्ती परीक्षा शुरू, 31 जुलाई तक ढाई लाख अभ्यर्थी एग्जाम में होंगे शामिल

कानपुर, 24 जुलाई: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में आज यानी रविवार से अग्निवीर भर्ती परीक्षा शुरू हो रही है। ये परीक्षाएं आठ दिनों तक चलेंगी। आठ दिन में शहर में करीब ढाई लाख अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे। कमिश्नरी में 11 और आउटर में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाएं 24 से 31 जुलाई तक चलेंगी।बता दें, सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार अग्निपथ योजना लाई है। हालांकि, इस योजना का जमकर विरोध हुआ। देश के 21 राज्यों तक इस विरोध की आग पहुंच गई थी, लेकिन बिहार और यूपी में इसका सबसे ज्यादा विरोध देखने को मिला था। दूसरी तरफ, सरकार और सेना के अधिकारियों ने दावा किया है कि इस योजना के लेकर युवा काफी उत्साहित हैं।

Recommended Video

    Agniveer Exam 2022: अभ्यर्थियों से उतरवाई फुल-स्लीव शर्ट, बनियान में दिया एग्जाम | वनइंडिया हिंदी | *News
    agneepath scheme agniveer recruitment exam kanpur uttar pradesh

    कानपुर में आज से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। शहर में 11 और आउटर में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक सेंटर पर हर दिन 1875 अभ्यर्थी तीन शिफ्ट में परीक्षाएं देंगे। हर रोज सभी केंद्रों पर करीब 32 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा में किसी तरह की कानून-व्यवस्था गड़बड़ न हो इसलिए पुलिस अफसरों ने सुरक्षा प्लान बनाया है। हर सेंटर पर एक सब इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीम तैनात रहेगी। साथ ही, जोन के सभी अफसर भी सक्रिय रहेंगे। इसके अलावा आउटर पुलिस के अफसर भी केंद्रों की निगरानी करेंगे, जिससे किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी न हो सके।

    कमिश्नरी के 11 परीक्षा केंद्रों का प्रभारी एडीसीपी एंटी वूमेन क्राइम शिवाजी को बनाया गया है। वह सुरक्षा-व्यवस्था के संबंध में कोऑर्डिनेट करेंगे। एक परीक्षा केंद्र पर 16-16 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। बता दें, योग्य आवेदकों को फेज-1 और फेज-2 ऑनलाइन टेस्ट के बाद क्वालिफाई होने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट (1.6 की दौड़ साढ़े छह मिनट में, 10 पुशअप्स, 10 सिट अप, 20 स्क्वॉट्स) और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+