Kanpur: मायके आयी शादीशुदा प्रेमिका को प्रेमी ने उतारा मौत के घाट, ट्रेन के आगे कूद दी अपनी जान
कानपुर में प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका की हत्या करने के बाद खुद ट्रेन के आगे कुदकर अपनी जान दे दी।

Kanpur News: कानपुर से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आयी है जिसमें प्रेमी ने रविवार को शादीशुदा प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया है। उसे मारने के बाद उसने भी ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, नवाबगंज के ख्याेरा निवासी बरखा की उसके प्रेमी दीपक ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। बरखा अपने मायके मामा के तेरहवीं में आई हुई थी। बरखा का उसके ससुराल के पास रहने वाले रिक्शा चालक दीपक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लगभग तीन साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। बरखा को मारने के बाद दीपक ने भी ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।
एसीपी मो.अकमल खां मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर बाद दीपक के हैसिरगंज के पास ट्रेन के आगे कूदने की खबर मिली है। एसीपी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications