6 साल की लापता बच्ची के शव को कुत्ते नोच रहे थे, तीन दिन बाद मिला ढांचा, रेप की आशंका
यूपी के कानपुर में तीन दिन से लापता 6 साल की बच्ची का शव बरामद किया गया है। बच्ची के शव को कुत्ते नोच रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

महज 6 साल की बच्ची जोकि पिछले कुछ दिनों से लापता थी, उसके शरीर के ढांचे का एक हिस्सा कानपुर में बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि लड़की दलित समुदाय की थी और वह लापता थी। पुलिस के सूत्रों ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि बच्ची के साथ यौन शोषण हुआ है, इसके बाद उसकी हत्या की गई है। डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमे चंद्रभान, उनकी पत्नी सुधा और भाई सुल्तान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
अंकिता शर्मा ने बताया कि लड़की शनिवार को लापता हुई थी। लड़की अपने अंकल के घर जाने के लिए घर से निकली थी, जोकि उसी गांव में था जहां लड़की रहती थी। लेकिन जब लड़की का पता नहीं चला तो उसकी तलाश शुरू हुई और रात में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। चंद्रभान, उसकी पत्नी सुधार, भाई सुल्तान और पिता राम प्रकाश के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया । मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। बच्ची का कंकाल उसके घर से तकरीबन डेढ़ किलोमीटर दूर पाया गया है।
डीसीपी ने बताया कि हमने फैसला लिया है कि हम पोस्टमार्टम के दौरान बलात्कार की भी जांच करेंगे, यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि मौत की असल वजह क्या है। हम इस संभावना से इनकार नहीं कर सककते है कि बच्ची के साथ रेप किया गया और उसके बाद उसकी हत्या की गई। लेकिन अभी किसी निष्कर्स पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। रिपोर्ट के अनुसार जब कुछ बच्चे मंगलवार शाम को खेत में खेल रहे थे तो उन्होंने देखा कि कुत्ते शव को नोंच रहे हैं, बच्चों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
बच्ची के शव से कुछ ही दूर पर उसकी टी शर्ट और चप्पल पड़ी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की पुलिस से भिड़ंत भी देखने को मिली। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराने की कोशिश की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।












Click it and Unblock the Notifications