10 साल के मासूम से जबरन संबंध बनाने की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

कानपुर। महज 10 साल के किशोर के साथ नाबालिग लड़की के साथ जबरदन संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस की मानें तो मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मासूम के साथ जबरदन संबंध बनाने का यह मामला कानपुर के कुल्हौली गांव के बिधनू क्षेत्र का है। जहां 16 साल की लड़की ने अपने पड़ोस में रहने वाले 10 साल के मासूम के साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश की।

 10 years boy was forced by a minor girl for physical relation in Kanpur

लड़की की जबरदस्ती में मासूम घायल हो गया है और उसके शरीर पर काफी घाव के निशान आये हैं और उसके अंगों से खून निकलने लगा। एक तरफ जहां मासूम का कानपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है तो दूसरी तरफ पुलिस यह तलाश कर रही है कि आरोपी लड़की के खिलाफ किन धाराओं में मामला दर्ज किया जाए।

आरोपी और पीड़ित दोनों ही नाबालिग हैं ऐसे में पुलिस के लिए मामला दर्ज करना काफी मुश्किल हो रहा है। कानपुर के एसएसपी शलभ माथुर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हम देख रहे हैं किन आईपीसी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाए। वहीं कानून के एक्सपर्ट का इस मामले में कहना है कि इस मामले में प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट की धारा 8 के तहत दर्ज किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+