प्रेम संबंधों में बाधा बन रहा था पति, महिला ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश
Kannauj news, कन्नौज। यूपी के कन्नौज में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। सदर कोतवाली में घटनाक्रम का खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि युवक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी, क्योंकि उसकी पत्नी और प्रेमी के बीच युवक बाधा बन रहा था।

घर के बाहर पड़ा मिला था शव
कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र ग्राम बेहटा निवासी लतीफ का शव उसके घर के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पड़ा पाया गया था। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा था, जिसके बाद मृतक के परिजन साबिर अली ने मृतक की पत्नी अजमेरन और कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद अन्तर्गत ग्राम सहवाजपुर निवासी तेजपाल पुत्र ओमप्रकाश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी के मुताबिक, मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह को दिशा निर्देषित किया गया, जिन्होंने नामजद दोनों आरोपियों को नेरा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महिला और उसके प्रेमी ने कहा कि वह एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। तेजपाल हिंदू धर्म का है, वह मुस्लिम वर्ग की थी इस कारण शादी नहीं हो सकी।
ये भी पढ़ें: कन्नौज लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

प्रेमी के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम
महिला ने बताया कि 10 साल पहले मेरी शादी मेरे घरवालों ने लतीफ पुत्र साबिर निवासी ग्राम बेहटा थाना ठठिया जनपद कन्नौज के साथ की थी, लेकिन मेरे और तेजपाल के संबंध बरकरार रहे। जब मैं गांव जाती थी तो तेजपाल मुझसे मिलता था। कभी-कभी वह मुझसे मिलने ससुराल भी आता था, इस बात की जानकारी मेरे पति लतीफ को भी हो गई थी, जिस कारण वह आए दिन मुझसे झगड़ा करता था।

हैदराबाद कमाने गया था पति
महिला ने बताया, पति लतीफ हैदराबाद कमाने चला गया था, इसी बीच मैं अपने मायके चली आई, यहां तेजपाल मिला और मैंने उसे पूरी बात बताई। इसके बाद हम दोनों ने हत्या का प्लान बनाया और घटना को अंजाम दिया। एसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से दो अद्द मोबाइल व नकदी बरामद हुई है।












Click it and Unblock the Notifications