UP Lok Sabha Chunav:जानिए क्या है कन्नौज लोकसभा सीट पर चुनाव की मौजूदा स्थिति?अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा दांव पर

Uttar Pradesh Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के मतदान सोमवार सुबह से जारी है। उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। जिसमें कन्नौज हॉट सीट से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव चुनाव मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला आज यहां के मतदाता करेंगे। आइए जानते हैं यहां की आज की क्या है मौजूदा स्थिति?

उत्तर प्रदेश में प्रमुख विपक्षी समाजवादी पार्टी के मुखिया कन्नौज लोकसभासीट से चुनाव लड़ रहे हैं। सपा सुप्रीमो के चुनाव मैदान में होने से यहां को मुकाबला रोचक हो गया है। हांलाकि बीजेपी भी इस सीट पर अपनी मजबूत स्थिति बता रही है। यहां के वर्तमान सांसद बीजेपी से सुब्रत पाठक हैं। जिन पर पार्टी ने दोबारा विश्वास जताया है। एक दर्जन से अधिक प्रत्याशी कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। उत्तर प्रदेश में आज हो रहे चुनाव में सर्वाधिक मतदाता इसी लोकसभा सीट से हैं।

akhilesh yadav

लोकसभा क्षेत्र के 19 लाख 82 हजार 589 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे सुबह छह बजे मॉकपोल के बाद मतदान शुरू हुआ जिले की 1519 मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू हो गई है। इस सीट पर बसपा ने इमरान बिन जफर को अपना प्रत्याशी बनाया है। कन्नौज लोकसभा सीट पर सुबह नौ बजे तक 14.20 % मतदान हुआ है। पूरे प्रदेश की नौ सीटों पर महज 11.67 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+