UP News: दारोगा ने रिश्वत में मांगे 5 किलो आलू, एसपी ने किया सस्पेंड, कोड वर्ड में बातचीत की आशंका
UP News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जनपद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। कन्नौज जनपद में एक दरोगा से जुड़ी कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। कॉल रिकॉर्डिंग में दरोगा एक शख्स से 5 किलो आलू मांग रहा है।
बताया जा रहा है कि दारोगा द्वारा रिश्वत के लिए कोड वर्ड में 5 किलो आलू की डिमांड की जा रही थी। सामने वाले व्यक्ति द्वारा 5 किलो आलू देने में असमर्थता जाहिर की जा रही है। इस दौरान 3 किलो आलू पर बात हो जाती है।

यह ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जब मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो दरोगा को एसपी ने सस्पेंड कर दिया। दरोगा को सस्पेंड करने के साथ ही इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है की जांच रिपोर्ट आने के बाद दरोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है।
नहीं दे पाओगे तो तुम जमानत करवा लो
पूरा मामला कन्नौज जनपद के छिबरामऊ कोतवाली इलाके के पुलिस चौकी बहबलपुर चपुन्ना का बताया जा रहा है। पुलिस चौकी पर तैनात सब इंस्पेक्टर रामकृपाल की ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। वायरल ऑडियो में सुनाई दे रहा है कि सामने वाला शख्स दरोगा को 5 किलो आलू देने में असमर्थता जाहिर कर रहा है।
5 किलो आलू ना देने की बात कहने पर दरोगा उसे कहता है कि तुम अपनी जमानत करवा लो। उसके बाद सामने वाले शख्स द्वारा कहा जाता है कि उसे काफी घाटा लग गया है। ऐसे में 5 किलो आलू नहीं दे सकता है केवल 2 किलो आलू ही दे पाएगा।
इस दौरान सामने वाला शख्स कहता है कि उसकी गाड़ी भी पकड़ ली गई है जिसके चलते उसे काफी घाटा लग रहा है। बाद में दरोगा खुद सामने वाले शख्स से 3 किलो आलू पर बात करता है। उसके बाद बाकी का हिसाब आगे कभी कर लेने की बात कही जाती है।
सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने के बाद इसकी अमित कुमार ने दरोगा को तत्काल निलंबित कर दिया। दरोगा को निलंबित करने के बाद इस मामले में को सिटी कमलेश कुमार को जांच सौंपी गई है। दावा किया जा रहा है कि दारोगा कोड वर्ड में रिश्वत मांग रहा था। फिलहाल मामले में जांच के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।
-
Dhurandhar-2 में 'अतीक अहमद' बनने वाले Salim Siddiqui कौन? कितनी ली फीस? UP माफिया का खुला PAK काला चिट्ठा! -
Kal Ka Mausam: 22 मार्च को Delhi-UP समेत किन राज्यों में बारिश का IMD अलर्ट? ओलावृष्टि-वज्रपात संकट कहां? -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज












Click it and Unblock the Notifications