अखिलेश यादव ने कन्नौज के जिस मंदिर में की थी पूजा, उसे बीजेपी नेताओं ने धोया गंगाजल से

Akhilesh Yadav News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक ऐसी खबर सामने आई है जो राजनीतिक प्रतिद्वंदिता को बढ़ाने वाली है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कन्नौज के जिस गौरीशंकर मंदिर में पूजा की थी उस मंदिर को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गंगाजल से धुलने का काम किया है।

बीजेपी के नगर अध्यक्ष शिवेंद्र कुमार ग्वाल ने आरोप लगाया कि अखिलेश के साथ आए कुछ मुस्लिम और बाकी कार्यकर्ता जूते पहनकर मंदिर परिसर में घुसे थे। इन्होंने वहां कथित तौर पर थूका भी था। इसके बाद मंदिर की सफाई की गई।

akhilesh

अखिलेश यादव के आने से कोई परहेज नहीं है, लेकिन वह चुनावी हिंदू हैं। मंदिर के बाहर बोर्ड भी लगा है कि गैर सनातनियों का प्रवेश वर्जित है।

इस पर सपा नेता आईपी सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव पिछड़े वर्ग से हैं, इसलिए बीजेपी ने मंदिर परिसर को गंगाजल से धुलवाया है। इससे पहले बीजेपी वाले लखनऊ में सीएम आवास भी गंगाजल से धुलवा चुके हैं। बीजेपी यह मानती है पिछड़ों और दलितों को मंदिरों में पूजा करने का अधिकार नहीं है। इस बार यही पीडीए मिलकर बीजेपी को सत्‍ता से बाहर का रास्‍ता दिखाएंगे।

आपको बता दें कि अखिलेश यादव खुद कन्‍नौज से चुनाव लड़ रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि कन्‍नौज के बारे में पीएम भी जानते हैं कि यहां कुछ हासिल नहीं होने वाला है। इसलिए कन्‍नी काटकर किनारे से निकल गए। कन्‍नौज हमेशा इतिहास बनाता है। इस बार कन्‍नौज की जनता न सिर्फ जिताने जा रही है बल्कि ऐतिहासिक वोटों से बीजेपी को हराने जा रही है। जनता अब झूठे वादों पर सच्‍चे सवाल पूछ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+