UP: कन्नौज में हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, सिपाही घायल, कई थानों की फोर्स ने घर को घेरा और...

UP News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से बड़ी खबर सामने आई है। कन्नौज में एक हिस्ट्रीशीटर के घर नोटिस चस्पा करने पहुंची पुलिस टीम पर हिस्ट्रीशीटर ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ मिलकर फायरिंग कर दी।

पुलिस को इस बात का अंदाजा नहीं था, ऐसे में हिस्ट्रीशीटर द्वारा चलाई गई गोली एक सिपाही को लग गई। उसके बाद पुलिस टीम द्वारा जिले के आला अधिकारियों को सूचना दी गयी। सूचना मिलने के बाद जिले में हड़कंप मच गया।

up-history-sheeter-opened-fire-on-police-team-in-kannauj

उसके बाद आसपास के कई थानों की पुलिस काे मौके पर भेजा गया। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के घर को चारों ओर से घेर लिया। उसके बाद अंधेरा होने पर हिंस्ट्रीशीटर और उसका बेटा पुलिस से बचकर भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

यह मामला कन्नौज जनपद के विशुनगढ़ थाने के धरनीधीरपुर नगरिया गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले अशोक कुमार उर्फ मुन्ना लाल यादव के ऊपर गरीब 20 मुकदमे दर्ज हैं और उसकी हिस्ट्रीशीट नंबर 40A है। मुन्ना अपने गांव में बस्ती से करीब 200 मीटर दूर मकान बनवा कर रहता है।

पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि उसके खिलाफ एनबीडब्‍ल्‍यू जारी होने के बाद पुलिस द्वारा काफी समय से उसकी खोजबीन की जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि सोमवार को मुन्ना अपने घर पर आया हुआ है।

सूचना मिलने के बाद विशुनगढ़ और छिबरामऊ थाने की पुलिस सोमवार को उसके घर पहुंची। घर के अंदर किसी प्रकार की गतिविधि नहीं हो रही थी ऐसे में पुलिस टीम उसके मकान के समीप पहुंच गई।

मकान के अंदर से आचानक चलने लगी गोली
पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि पुलिस टीम के वहां पहुंचने के बाद घर के अंदर मौजूद हिस्ट्रीशीटर मुन्ना और उसके बेटे तथा पत्नी द्वारा पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग कर दी गई। हिस्ट्रीशीटर की तरफ से चली गोली कांस्टेबल सचिन राठी के जांघ में लग गई।

हिस्ट्रीशीटर द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग करने और सिपाही के घायल होने की सूचना मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार और आसपास के अन्य थानों की पुलिस भी वहां पहुंच गयी।

पुलिस टीम ने हिस्ट्रीशीटर का घर चारों तरफ से घेर लिया। उसके बाद भी हिस्‍ट्रीशीटर द्वारा अंदर से फायरिंग की जाती रही। अंधेरा होने के बाद हिस्ट्रीशीटर और उसका बेटा भागने की फिराक में बाहर निकले।

देखें क्या बोले एसपी...

इस दौरान पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में पिता पुत्र घायल हो गए। पुलिस द्वारा दोनों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से डबल बैरल की राइफल बरामद की गई। उसके बाद घर में सर्च अभियान चलाने के साथ ही हिस्ट्रीशीटर की पत्नी को भी पकड़ा गया है।

घायल कांस्टेबल अस्पताल में भर्ती
हिस्ट्रीशीटर द्वारा चलाई गई गोली से घायल कांस्टेबल को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सिपाही की हालत चिंताजनक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+