परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, दोनों की दर्दनाक मौत

Kannauj news, कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में मंगलवार को एक भीषण हादसे में दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बिधूना रोड पर रोडवेज बस से टक्कर से हुआ। बाइक सवार दोनों छात्र बीएससी की परीक्षा देने औरैया की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद चालक-परिचालक बस छोड़कर फरार हो गए।

बीएससी की परीक्षा देने जा रहे थे छात्र

बीएससी की परीक्षा देने जा रहे थे छात्र

फर्रुखाबाद के अमृतपुर निवासी वैभव मिश्रा अपने साथी शरद पाठक के साथ बाइक से औरैया जनपद के ऐरवा कटरा स्तिथ डीबीएस महाविद्यालय में बीएससी की परीक्षा देने जा रहे थे। सौरिख थाना क्षेत्र के बिधूना मार्ग पर रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और सड़क पर गिरे दोनों छात्रों को कुचल दिया। हादसे में वैभव की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि पुलिस ने शरद को सामुदायिक स्वस्थ केंद्र में भर्ती कराया। इलाज के दौरान शरद ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने छात्रों के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। वहीं, रोडवेज बस का चालक व परिचालक फरार हो गए।

घर का इकलौता ​चिराग था शरद

घर का इकलौता ​चिराग था शरद

फर्रुखाबाद अमृतपुर के गांव कुबेरपुर निवासी बाइस वर्षीय शरद पाठक घर का इकलौता चिराग और सहारा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही मां रामलता और बहन गश खाकर गिर गई। पड़ोसियों ने बताया कि शरद के पिता मोहन पाठक की करीब 10 वर्ष पहले ही मौत हो गई थी। इसके बाद उनके बड़े भाई जगतनरायन पाठक ने परिवार की जिम्मेदारी संभाल रखी थी। डेढ़ वर्ष पहले जगत नरायन की भी मौत हो गई। इसके बाद परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी शरद पर आग गई। शरद ट्यूशन पढ़ाकर अपनी पढ़ाई के साथ घर चला रहा था।

रो-रोकर बोलती रही मां- अब कौन देगा रोटी

रो-रोकर बोलती रही मां- अब कौन देगा रोटी

शरद की मौत से मां रामलता और बहन गंगा का सहारा छिन गया। रामलता रो-रोकर कहती रहीं कि अब उन्हें रोटी कौन देगा, गंगा की शादी कैसे होगी। मां-बेटी की हालत देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख के डॉक्टर अजहर सिद्दीकी ने बताया कि दोनों बच्चों को डायल 100 के द्वारा मृत अवस्था में लाया गया था। दोनों पेपर देने जा रहे थे, औरैया की तरफ औरैया विधूना रोड पर धर्मकांटे के पास इनका एक्सीडेंट हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+