कन्नौज: चाचा शिवपाल सिंह यादव ने बहू डिंपल के सामने नहीं उतारा प्रत्याशी

कन्नौज। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में कन्नौज सीट पर समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की टक्कर देखने को नहीं मिलेगी। कन्नौज संसदीय सीट से सपा उम्मीदवार डिंपल यादव के खिलाफ प्रसपा के अध्यक्ष व चाचा शिवपाल सिंह यादव की पार्टी अब चुनाव नहीं लड़ेगी। बता दें कि नामांकन के अंतिम दिन प्रसपा के प्रत्याशी सुनील सिंह राठौर ने पर्चा दाखिल नहीं किया। प्रसपा प्रत्याशी के नामांकन नहीं करने से सियासी चर्चाएं तेज हो गई है।

सुनीर राठौर को बनाया था प्रत्याशी

सुनीर राठौर को बनाया था प्रत्याशी

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का गठन करने वाले शिवपाल सिंह यादव ने कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से सुनील सिंह राठौर को प्रसपा का प्रत्याशी बनाया था। सुनील सिंह कन्नौज संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र भी खरीदा था। लेकिन ऐन वक्त पर सुनील सिंह नामांकन दाखिल करने के लिए कलेक्ट्रेट नहीं पहुंचे।

शिवपाल ने फिरोजोबाद बुलाया

शिवपाल ने फिरोजोबाद बुलाया

आपको बता दें कि नामांकन दाखिल करने की 9 अप्रैल आखिरी तारीख थी। तीन बजे तक उनके नामांकन को लेकर इंतजार किया गया। लेकिन वह नहीं पहुंचे। मीडिया ने जब प्रसपा से घोषित प्रत्याशी सुनील सिंह राठौर से सम्पर्क साधा तो उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने उन्हें फिरोजाबाद बुला लिया है।

डिंपल की वजह से प्रत्याशी हटाया!

डिंपल की वजह से प्रत्याशी हटाया!

सुनील सिंह ने बताया कि शिवपाल ने कन्नौज सीट से नामांकन दाखिल न करने के लिए कहा है। इस कारण वह नामांकन दाखिल नहीं करेंगे। जानकारों का कहना है कि शिवपाल सिंह की पारिवारिक लड़ाई सीधे रामगोपाल से है। कन्नौज से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के चुनाव लड़ने से उन्होंने प्रत्याशी को चुनाव मैदान से हटा लिया है।

ये भी पढ़ें:- कन्नौज लोकसभा क्षेत्र का प्रोफाइल, जहां से डिंपल यादव लड़ रही हैं चुनाव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+